मलेशिया में PM मोदी का शाही स्वागत: बोले- भारत-मलेशिया की दोस्ती और गहरी हुई, विश्वास-साझेदारी से मजबूत रिश्ते

भारत-मलेशिया ने विश्वास, दोस्ती पर आधारित साझेदारी को और गहरा किया : पीएम मोदी


कुआलालंपुर, 8 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलेशिया के पुत्राजाया में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने इस भव्य और शाही स्वागत के कुछ पल साझा किए, जो भारत और मलेशिया के बढ़ते हुए दोस्ताना संबंधों को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "पुत्राजाया में स्वागत के कुछ पल। भारत और मलेशिया विश्वास, दोस्ती और साझा आकांक्षाओं पर आधारित साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं।"

पीएम मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा पर हैं, इस दौरान वह उच्च स्तरीय बैठकों करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों, खासकर मलेशिया में तमिल समुदाय की भूमिका का जिक्र किया था। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “मलेशिया हिंदू संगम के छात्रों ने तिरुमुरै भक्ति गीतों का पाठ किया। यह सराहनीय है कि मलेशिया में तमिल समुदाय ने पिछले कई वर्षों में अपनी विरासत को संरक्षित और लोकप्रिय बनाया है।” यह पहल दोनों देशों के गहरी सभ्यता और लोगों के संबंधों को दिखाती है।

यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि मलेशिया में जल्द ही भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा, जिससे द्विपक्षीय कूटनीतिक संबंध और मजबूत होंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। यह घोषणा पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में एक भव्य स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद की, जिसमें भारतीय समुदाय की भी व्यापक भागीदारी थी।

इस कार्यक्रम में 800 कलाकारों ने मंच पर पारंपरिक भारतीय नृत्यों का प्रदर्शन किया, जो मलेशियाई रिकॉर्ड बुक में सबसे बड़ी परफॉरमेंस के रूप में दर्ज हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए समुदाय के लोगों को धन्यवाद कहा और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सराहना की। उन्होंने मलेशिया की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय डायस्पोरा की प्रशंसा की और दोनों देशों के बीच दोस्ती मजबूत करने में इसके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय नागरिकों की भलाई और संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ कार में यात्रा की और साथ में ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे दोनों नेताओं के बीच केमेस्ट्री भी चर्चाओं में रही।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,759
Messages
15,796
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top