टी20 वर्ल्ड कप: सलमान का जलवा! 24 रन देकर झटके 3 विकेट, पाकिस्तान को मिला 148 का लक्ष्य

टी20 वर्ल्ड कप: सलमान ने 24 रन देकर निकाले 3 विकेट, पाकिस्तान को 148 रन का टारगेट


कोलंबो, 7 फरवरी। नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रन का टारगेट दिया है। टूर्नामेंट का यह पहला मैच शनिवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई। इस टीम को माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की।

मैक्स ओ'डॉउड 7 गेंदों में 1 चौके के साथ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लेविट ने 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। नीदरलैंड की टीम 31 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

एकरमैन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया था।

लीडे 25 गेंदों में 4 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एडवर्ड्स ने जैक लायन कैशेट के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 रन जुटाते हुए टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यहां से टीम निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही।

इस टीम के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 37 रन की पारी खेली, जबकि निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आर्यन दत्त ने 8 गेंदों में 13 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान की तरफ से सलमान मिर्जा ने 3.5 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और सईम अयूब ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट शाहीन अफरीदी के हाथ लगा।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,005
Messages
14,042
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top