केरल में बदलाव का बिगुल फूंका! राजीव चंद्रशेखर बोले- NDA का लक्ष्य सिर्फ सीटें नहीं, सत्ता परिवर्तन से विकास

केरल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन लक्ष्य, एनडीए विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजीव चंद्रशेखर


कोच्चि, 7 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के दौरे को लेकर केरल भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल कुछ सीटें जीतना नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन कर राज्य में विकास की नई दिशा देना है।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का केरल दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया है और संगठन को उसी दिशा में कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि हम एक या दो सीटों के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हम बदलाव के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और सत्ता में आना हमारा स्पष्ट उद्देश्य है। इसके लिए हमें बहुत मेहनत करनी होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केरल में एनडीए का मुख्य उद्देश्य सत्ता में आकर राज्य के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने इसे पार्टी का मिशन बताते हुए कहा कि विकास, निवेश, रोजगार और बेहतर शासन के माध्यम से केरल को आगे बढ़ाया जाएगा।

कांग्रेस और माकपा (सीपीएम) पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि सबरीमाला से जुड़े मुद्दों पर दोनों दलों ने आस्था के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि सबरीमाला के खिलाफ जो अपराध कांग्रेस और सीपीएम द्वारा किए गए हैं, उसके विरोध में भाजपा जल्द ही तत्काल और मजबूत आंदोलन शुरू करेगी, ताकि दोनों दलों की दोहरेपन की राजनीति को उजागर किया जा सके।

इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को एर्नाकुलम में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम रेवेन्यू जिलों के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन की तारीफ की। नितिन नवीन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "काम करने के तरीके में अनुशासन और एक बेहतरीन संगठनात्मक संस्कृति ही भाजपा की पहचान है। यही आदर्श हर स्तर पर हमारा मार्गदर्शन करता है। दशकों से यूडीएफ और एलडीएफ दोनों भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की राजनीति कर रहे हैं। वे केरल के विकास के लिए कुछ भी खास हासिल नहीं कर पाए हैं। लोगों का संदेश साफ है कि केरल बदलाव के लिए तैयार हो रहा है।"
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
4,629
Messages
4,661
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top