भारत-अमेरिका डील पर कृषि मंत्री शिवराज: 'किसानों के हित सुरक्षित, अनाज-फल बाजार बंद'; कांग्रेस पर गरजे

भारत-अमेरिका डील पर शिवराज सिंह चौहान बोले- 'भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित', कांग्रेस पर साधा निशाना


नई दिल्ली, 5 फरवरी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कूटनीति, विकास और सम्मान का एक अनोखा उदाहरण है। भारत के हितों की रक्षा करते हुए किसानों पर पूरा ध्यान दिया गया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "संसद में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने समझौते को लेकर चीजें स्पष्ट कर दी हैं। ये ऐसा व्यापार समझौता है, जो कूटनीति, विकास और सम्मान का अनुपम उदाहरण है। मैं कृषि मंत्री के नाते पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस समझौते में देश के किसानों का पूरा ध्यान रखा गया है, खासकर यहां के अनाज, फल और मिलेट्स। इनके लिए कोई बाजार नहीं खोला गया है। हमारे किसान पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

उन्होंने कहा कि टैरिफ घटने से किसानों को फायदा होगा। पहले साल 63 हजार करोड़ रुपए का चावल निर्यात किया गया। यह निर्यात बढ़ेगा। चावल व टेक्सटाइल का निर्यात और बढ़ेगा। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर निर्यात क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। इसलिए टेक्सटाइल का निर्यात बढ़ने से कपास के किसानों को भी फायदा होगा।

उन्होंने दोहराया कि यह व्यापार समझौता भारत और यहां के किसानों के हित में है। उनके हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस एक झूठ की दुकान है। वह अफवाहों के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैदान में कांग्रेस कभी जीती नहीं है। लगातार हार की निराशा और हताशा कांग्रेस की कुंठा के रूप में प्रकट हो रही है। उनके खेत की मेड़ दिखाई नहीं देती है, बल्कि सिर्फ सत्ता की सीढ़ी दिखाई देती है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस के लोग अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई हैं। संसद को विपक्ष ने सड़क का चौराहा बना दिया है।" उन्होंने कहा कि मुझे तकलीफ है कि क्या संसद के अंदर गुंडों की तरह व्यवहार किया जाएगा। प्रधानमंत्री को संसद में बोलने से रोका जा रहा है। वाणिज्य मंत्री को सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
4,165
Messages
4,197
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top