CM नीतीश ने PMCH का किया निरीक्षण, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस अस्पताल जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

सीएम नीतीश ने पीएमसीएच पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश


पटना, 4 फरवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) के पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के प्रथम तल पर रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। बताया गया कि रेडियोलॉजी विभाग में विश्वस्तरीय सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों के अलावा हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

नवनिर्मित आपातकालीन भवन के 5वें फ्लोर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शिशु विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेष रूप से ध्यान में रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यहां चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहां चिकित्सकों के आवास की सुविधा भी सुनिश्चित कराई जाए। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा और समय पर इलाज मिल सके, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी। पीएमसीएच 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तारित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।"

सीएम नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क और सौंदर्यकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि भी उपस्थित रहे।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,606
Messages
3,638
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top