टी20 वार्म-अप: रयान बर्ल की तूफानी फिफ्टी, जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को 29 रन से पटका

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: रयान बर्ल की तूफानी फिफ्टी, नीदरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की 29 रन से जीत


कोलंबो, 3 फरवरी। जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड के खिलाफ मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में 29 रन से जीत दर्ज की। इस टीम के लिए रयान बर्ल ने 31 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए। इस टीम ने 7 के स्कोर पर ब्रायन बेनेट (1) का विकेट खो दिया था। यहां से डायोन मायर्स ने तदिवानाशे मारुमानी के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

मायर्स 14 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 32 रन की पारी खेलकर आउट हुए। यहां से मारुमानी ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।

मारुमानी 27 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रजा ने 20 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रयान बर्ल ने 31 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 50 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से लोगान वैन बीक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीडे और कॉलिन एकरमैन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 149 रन पर सिमट गई। इस टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ सका था।

यहां से माइकल लेविट ने जैक लायन कैशेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखरने लगी। लेविट ने 13 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 20 रन बनाए, जबकि कैशेट ने 13 गेंदों में 17 रन की पारी खेली।

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया, जबकि लोगान वैन बीक ने नाबाद 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ग्रेम क्रेमर ने 2-2 विकेट हासिल किए।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,141
Messages
11,178
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top