अक्षय ओबेरॉय ने नीरज पांडे-मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के अनुभव को बताया 'मास्टरक्लास', हर दिन मिली नई सीख

नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी के साथ काम करने पर बोले अक्षय ओबेरॉय, 'हर दिन था मास्टरक्लास'


मुंबई, 2 फरवरी। भारतीय सिनेमा में जब किसी अभिनेता को बड़े फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो वह अनुभव उनके करियर को बदलने वाला साबित होता है। इस कड़ी में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय को नीरज पांडे-रितेश शाह के निर्देशन और एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिला, जो उनके लिए सीखने और प्रेरणा लेने वाली यात्रा बन गई। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अनुभवों को साझा किया।

आईएएनएस से बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने कहा, ''नीरज पांडे के साथ काम करना मेरे करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है। वह जिस जॉनर में फिल्म बनाते हैं, उसमें उनकी पकड़ और समझ अनोखी है। सेट पर हर दिन उनके साथ काम करना किसी मास्टरक्लास से कम नहीं होता। उनकी सटीकता, कहानी पर पकड़ और विजुअल बनाने का तरीका मुझे लगातार सीखने का अवसर देता रहा है। मेरा मानना है कि इस फिल्म ने मुझे एक बेहतर अभिनेता बनने में मदद की है और मेरी कला को और निखारा है।''

फिल्म के निर्देशक रितेश शाह को लेकर अक्षय ने कहा, ''उनके काम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह किरदारों और भावनाओं को गहराई से समझते हैं। उनके निर्देशन में हर सीन में एक वास्तविकता और वजन आता है। मैंने उनके साथ काम करते हुए हर सीन को अधिक संवेदनशील और प्रभावशाली ढंग से निभाने की कला सीखी। यह अनुभव मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद संतोषजनक भी रहा।''

मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन साझा करने के अनुभव को भी अक्षय ने प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा, ''मनोज बाजपेयी सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक पूरी संस्था हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और काम के प्रति जुनून पूरी टीम को प्रभावित करता है। ऐसे कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर रहा। इस अनुभव के लिए मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं। मेरा दर्शकों से आग्रह है कि वह इस फिल्म को देखें और अभिनय का आनंद ले।''

अक्षय ओबेरॉय जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है और इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है।

इसके अलावा, इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में डब करने की योजना है।

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,685
Messages
15,722
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top