पीएम मोदी ने मजबूत कीं सीमाएं, कांग्रेस काल में नहीं थी देश की प्राथमिकता: गुलाम अली खटाना

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सीमाएं मजबूत हुई: गुलाम अली खटाना


नई दिल्ली, 31 जनवरी। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभाला है, तब से सीमा पर घुसपैठ लगभग नियंत्रित हो गई है। अब सीमाएं मजबूत हो गई हैं, लेकिन कांग्रेस के समय में देश की प्राथमिकता नहीं थी और उनके समय में ऐसे सुधार देखने को नहीं मिले।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि अचानक एक हादसे में अजित पवार की मौत देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। हमें इससे बहुत दुख हुआ है। वे एनडीए के सहयोगी थे और राजनीतिक संबंध तथा जुड़ाव हमारे साथ बने रहेंगे। वे हमारे गठबंधन का हिस्सा थे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि बहुत फर्क होता है। यह आपकी परवरिश और संस्कारों पर निर्भर करता है। जिसमें संस्कार नहीं होते, उसकी कोई कीमत नहीं होती। संस्कार हमें सिखाते हैं कि हम जिस जगह जाते हैं, उस जगह का सम्मान करें और वहां के स्थानीय लोगों की परंपराओं तथा संस्कृति का आदर करें।

केंद्रीय बजट को जम्मू-कश्मीर कैसे देख रहा है, जब इस पर भाजपा सांसद से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटे काम करते हैं। लोगों के काम के लिए वे संडे-मंडे की परवाह नहीं करते। लोगों के लिए काम करना ही मायने रखता है। जम्मू-कश्मीर में बहुत बदलाव आया है। केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से पत्थरबाजों को स्कूल तक लाया गया है। स्पोर्ट्स, टूरिज्म, रोड और रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के लिए हमेशा सोचते हैं। बजट में सभी का हित होगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,490
Messages
9,525
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top