एफआईएच प्रो लीग से पहले 33 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप की घोषणा

एफआईएच प्रो लीग से पहले 33 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप की घोषणा


नई दिल्ली, 29 जनवरी। हॉकी इंडिया ने सीनियर मेंस नेशनल कैंप के लिए 33 सदस्यों वाले संभावित कोर ग्रुप की घोषणा कर दी है। इस कैंप का आयोजन 1 से 7 फरवरी तक ओडिशा के राउरकेला में होगा।

एफआईएच मेंस प्रो लीग का आगामी चरण 10 से 15 फरवरी तक राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। ऐसे में यह कैंप इसकी तैयारियों का हिस्सा है।

इस घरेलू चरण के साथ भारत के लिए साल के पहले अभियान की शुरुआत होगी। यह टीम हाल ही में समाप्त हुई हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के बाद इकट्ठा हो रही है। इस लीग में खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी अनुभव मिला है, जिसने युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी दिया।

हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "हीरो हॉकी इंडिया लीग के बाद, हमें महसूस हुआ है कि यह टीम में बदलाव करने का सही समय है। हमने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लिया है, जबकि उन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया है, जिन्होंने अपना मौका हासिल किया है। राउरकेला और होबार्ट में प्रो लीग के चरण चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि हम विश्व कप और एशियाई खेलों की टीम को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

सीनियर मेंस नेशनल कैंप के लिए 33 सदस्यीय सूची:

गोलकीपर: पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार और प्रिंसदीप सिंह।

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप जेस और अमनदीप लाकड़ा।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा और रोशन कुजूर।

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे और मनिंदर सिंह।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top