एफआईएच प्रो लीग: राउरकेला में भारतीय हॉकी का धमाल, ओडिशा के रोसन कुजूर को सीनियर टीम में मिला पहला मौका

एफआईएच प्रो लीग: राउरकेला लेग के लिए भारतीय टीम घोषित, रोसन कुजूर को पहली बार मौका मिला


नई दिल्ली, 5 फरवरी। हॉकी इंडिया ने शनिवार को एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला लेग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 10 से 15 फरवरी तक ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ओडिशा के 21 वर्षीय रोसन कुजूर को भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिन्हें सीनियर नेशनल टीम में पहली बार जगह मिली है। कुजूर चेन्नई में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। कुजूर ने घरेलू सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वेदांता कलिंगा लांसर्स के लिए अहम भूमिका निभाई। इस टीम ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का खिताब अपने नाम किया।

राउरकेला लेग में मेजबान भारत के साथ-साथ अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमें भी होंगी, जिससे दुनिया की कुछ शीर्ष हॉकी टीमों के खिलाफ हाई-इंटेंसिटी मुकाबले होने की उम्मीद है।

भारतीय टीम में सभी विभागों में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है। पंजाब के मनमीत सिंह को लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। मनमीत भी उस भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा थे, जिसने चेन्नई में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के दौरान एचआईएल जीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया।

टीम चयन को लेकर हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "यह युवाओं और अनुभव का एक रोमांचक मिश्रण है। हमारे पास रोशन, मनमीत और अमनदीप जैसे युवा टैलेंट हैं, जबकि इंडिया-ए सेटअप के सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को मूल्यवान अनुभव मिलता है। यह संतुलन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बेल्जियम और अर्जेंटीना अच्छी टीमें हैं, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 (राउरकेला लेग) के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: सूरज करकेरा और पवन।

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप जेस और अमनदीप लाकड़ा।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा और रोशन कुजूर।

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल और आदित्य अर्जुन लालागे।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
6,709
Messages
6,741
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top