राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर नीरज सिंह का बड़ा बयान: ममता बनर्जी को चुनाव में महंगा पड़ेगा यह खेल

राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान करना ममता बनर्जी को चुनाव में महंगा पड़ेगा: नीरज सिंह


पटना, 13 मार्च। भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह (बब्लू) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय न मिलने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाल ही में ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया, देश इसे भूला नहीं है। पहले अपमान करते हैं और फिर मिलने का समय मांगते हैं।

पटना में आईएएनएस से भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल में चुनाव का समय है और कभी-कभी ममता बनर्जी भूल जाती हैं कि राष्ट्रपति का क्या सम्मान है। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा। अब अपमान के भरपाई के लिए समय मांगा जा रहा है। एक तरफ राष्ट्रपति को अपमानित करते हैं और बाद में पछतावा होने का नाटक करते हैं। राष्ट्रपति के अपमान का असर बंगाल विधानसभा चुनाव में पड़ेगा, इसलिए ममता बनर्जी बेचैन हो रही हैं।

काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स ने 'द हंड्रेड' लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदे जाने पर भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह ने कहा कि लोग जानते हैं कि भारत का वर्तमान में पाकिस्तान के साथ कैसा रिश्ता है, दुश्मन देश हमारा शुभचिंतक नहीं है। कोई इस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदता है तो यह गलत परंपरा है, इससे बचना चाहिए। केंद्र सरकार से समस्या है तो आप पाकिस्तान का गुणगान करने लगेंगे, मैं समझता हूं कि इससे देश को बचना चाहिए।

गैस की किल्लत पर भाजपा नेता ने कहा कि आजकल विपक्ष का काम भ्रम फैलाना है, सरकार के बेहतर कार्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एलपीजी संकट को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। ईरान संघर्ष के चलते समस्या है और यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। संकट का समाधान किया जा रहा है। गैस की आपूर्ति को सुचारू करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष का काम भ्रम फैलाना है और एनडीए सरकार ने हर समस्या का समाधान किया है। फिलहाल पूरे देश में कहीं भी कोई कठिनाई नहीं है।

भाजपा नेता ने दावा किया कि आने वाले दिनों में गैस संकट को पूरी तरह दूर कर लिया जाएगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,145
Messages
16,182
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top