धुरंधर 2: मेजर इकबाल बनकर आए अर्जुन रामपाल, क्या अक्षय खन्ना की 'यादगार विलेन' छाप से बेहतर होंगे?

दो विलेन, दो कहानी: रहमान डकैत और मेजर इकबाल; क्या 'धुरंधर 2' में अक्षय खन्ना की तरह उभरेंगे अर्जुन रामपाल?


मुंबई, 13 मार्च। 19 मार्च को 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज होने वाली है, जिसमें हमजा अली, यानी रणवीर सिंह का खतरनाक एक्शन मोड और अर्जुन रामपाल का खौफ पैदा करने वाला मेजर इकबाल का किरदार फैंस को डरा सकता है।

रहमान डकैत की मौत के बाद 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में असली विलेन मेजर इकबाल ही हैं। हालांकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने विलेन के रूप में जो छाप छोड़ी है, वह बॉलीवुड के सबसे यादगार किरदारों में से एक बन गई है, लेकिन क्या फिल्म के दूसरे पार्ट में अर्जुन रामपाल को उतनी लोकप्रियता मिलेगी, जो अक्षय खन्ना को एक ही फिल्म से मिल गई?

'हंगामा' में 'जीतू वीडियोकॉन' की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना इतने बहुमुखी अभिनेता सिद्ध होंगे, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। अब तक उनके करियर में या तो हास्य प्रधान भूमिकाएं रहीं या फिर वे एकतरफा प्यार में डूबे प्रेमी के रूप में नजर आए। हालांकि, ये ग्रेड शेड या नकारात्मक किरदार थे, जिनमें अक्षय ने जबरदस्त छाप छोड़ी है। उनको फिल्मी करियर की पहली पारी में 'हमराज' में विलेन के किरदार में सराहना मिल चुकी है।

अपनी दूसरी पारी में फिल्म 'छावा' में औरंगजेब के किरदार से उन्होंने दर्शकों की सराहना बटोरी, लेकिन 'रहमान डकैत' की भूमिका ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दे दी है। इस किरदार में वे एक बेखौफ गैंगस्टर के रूप में दिखते हैं, जिसे सत्ता और प्रेम दोनों की चाह है। वह एक ओर जहां मैदान में दुश्मनों को धूल चटाता है, वहीं दूसरी ओर घर में एक समर्पित पिता और पति का कर्तव्य भी निभाता है। यही कारण है कि इस चरित्र के विभिन्न भावनात्मक पहलुओं ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

वहीं अर्जुन रामपाल का मेजर इकबाल सिस्टम के भीतर बैठा एक शांत और खूंखार शिकारी है, जो हमजा का इस्तेमाल करना चाहता है। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में मेजर इकबाल ऐसा विलेन है जो सत्ता या पैसे के लिए नहीं, बल्कि भारत देश को बर्बाद करने की रणनीति रचता है, और खास बात यह है कि इकबाल रहमान डकैत से कई गुना ज्यादा खतरनाक किरदार है क्योंकि उसकी बर्बरता उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आने देती। उसके अंदर कोई जज्बात नहीं, सिर्फ नफरत भरी है। इतने निगेटिव किरदार को अभिनेता ने पूरी नफरत के साथ पर्दे पर उतारा है।

अर्जुन रामपाल ने 'नेल पॉलिश', 'डॉन', 'डेडी', 'कहानी-2' और 'आंखें' में कई ग्रे शेड किरदार निभाए हैं लेकिन कोई भी फिल्में भी उनके करियर को वो ऊंचाई नहीं दिला पाई हैं, जो इतने सालों की मेहनत के बाद मिलनी चाहिए। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या अक्षय खन्ना की तरह फिल्म के दूसरे पार्ट में अभिनेता को इतनी सफलता मिल पाए या फिर रहमान डकैत ही दर्शकों के दिलों पर छाया रहेगा। इसके लिए 7 दिन का लंबा इंतजार और करना होगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,991
Messages
16,028
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top