सुरेंद्र राजपूत बोले: संविधान बचाने, दलित-पिछड़ों को जोड़ने राहुल गांधी आ रहे यूपी, बसपा पर भी निशाना

राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए यूपी आ रहे हैं: सुरेंद्र राजपूत


लखनऊ, 12 मार्च। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को अमेठी-रायबरेली दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष संविधान को बचाने के लिए यूपी आ रहे हैं।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए नल को, नील को, कोल को, भील को, पिछड़े को, दलित को, आदिवासी को, महिला को, नौजवान को, किसान को, पिछड़ों के हक की बात करने के लिए स्वर्गीय कांशीराम की जयंती पर वे एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कांशीराम जो दलितों के मसीहा थे, जिन्होंने दलितों-पिछड़ों के हक की बात की, जिन्होंने बहुजन मिशन की बात की, आज की तारीख में बहुजन समाज पार्टी जो उनकी बनाई हुई है, वो अपने मिशन से भटक गई है। उन मिशनरी लोगों को साथ जोड़ने के लिए, संविधान को बचाने के लिए और अपनी बात कहने के लिए राहुल गांधी आ रहे हैं। वह शुक्रवार को कांशीराम की जयंती से पहले आयोजित कार्यक्रम में अपनी बात रखेंगे। सारे पिछड़े वर्ग सारे देशवासियों को एक गंभीर विषय संदेश देंगे और साथ चलने की बात करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की कोशिश पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला साहब हमारे देश के सबसे सीनियर मोस्ट नेताओं में से हैं। उन पर जानलेवा हमला हुआ है। केंद्र सरकार ने भी कुछ दिनों पहले उनकी सिक्योरिटी डाउन की थी। उनकी सिक्योरिटी को बढ़ाया जाना चाहिए। उनकी सिक्योरिटी को केंद्र-राज्य संबंधों से इतर, इंडिया गठबंधन और एनडीए से अलग रखा जाना चाहिए। उनकी सिक्योरिटी को बढ़ाकर उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए। ईश्वर की कृपा थी कि वो बच गए, क्योंकि वहां उपमुख्यमंत्री की सिक्योरिटी थी। अगर वो सिक्योरिटी नहीं होती तो कोई भी बड़ी घटना घट सकती थी। ईश्वर फारूक अब्दुल्ला साहब को लंबी उम्र दे, निरोग रखे, और केंद्र सरकार को तुरंत उन्हें उच्च सुरक्षा देनी चाहिए।

बताते चले कि पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा है कि उन्हें भी आरोपी के बारे में जानकारी नहीं है। जबकि, आरोपी की ओर से दावा किया गया कि वे कई वर्षों से उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहा था।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,818
Messages
15,855
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top