कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान का बड़ा हमला, ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों से हड़कंप! मिडिल ईस्ट में तनाव गहराया

कुवैत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ताबड़तोड़ ड्रोन हमले


नई दिल्ली, 12 मार्च। मिडिल ईस्ट में ईरान की ओर से जारी हमलों की वजह से चिंता का माहौल बना हुआ है। ईरान पश्चिम एशिया के देशों में अलग-अलग ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के इन हमलों की कड़ी आलोचना भी की जा रही है।

कुवैत की राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ने नागरिक उड्डयन अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई ड्रोन हमले हुए। हमलों से सिर्फ सामान का नुकसान हुआ।

वहीं, इजरायली वॉर रूम ने कहा, "कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ईरान के आतंकी शासन से जुड़े कई ड्रोन ने निशाना बनाया है, जिससे सामान को नुकसान होने की खबर है। अरब देशों पर ईरान का हमला बढ़ता जा रहा है और पूरे मिडिल ईस्ट में आम लोगों को धमका रहा है।"

मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के अराक प्रांत के एक इंडस्ट्रियल शहर पर हुए हमले में सात लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने कहा कि हमले में छह 'प्रोडक्शन यूनिट' को नुकसान पहुंचा है। अराक एक इंडस्ट्रियल शहर है, जहां एक न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स भी है, जो पहले भी इजरायली हमलों में निशाना बन चुका है।

ताजा हालात के बीच कुवैत में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी कर अपनी चारों यूनिट के पते साझा कर जानकारी दी है कि एंबेसी की सेवाएं रमजान की वजह से शुक्रवार को बंद रहेंगी।

भारतीय दूतावास ने बताया कि भारत की कौन-कौन सी एंबेसी हैं। पहला, कुवैत सिटी: तीसरा फ्लोर, अल जवाहरा टावर (इंडिगो एयरलाइंस वाली ही बिल्डिंग), अली अल सलेम स्ट्रीट; दूसरा, जलीब अल शौयाखः एम फ्लोर, नेस्टो हाइपरमार्केट बिल्डिंग (ओल्ड ऑलिव हाइपरमार्केट); तीसरा, फहहीलः अल अनौद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एम फ्लोर, मक्का स्ट्रीट और चौथा जहराः अल खलीफा बिल्डिंग, बिल्डिंग नंबर 27, दूसरा फ्लोर, ऑफिस नंबर 3 और 14, ब्लॉक 93 है।

दूतावास ने कहा कि इमरजेंसी या किसी सवाल के लिए दूतावास से हेल्पलाइन +965 6550 1946 पर कॉल करके या 'कम्युनिटीडॉटकुवैतडॉटजीओवीडॉटइन' पर ईमेल भेजकर संपर्क किया जा सकता है।

कुवैत के बिजली मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन से निकले मलबे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर गिरने के बाद कुवैत में छह बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद हो गईं। इस घटना के बावजूद अधिकारियों ने कहा कि पूरे देश में बिजली और पानी की सप्लाई स्थिर बनी हुई है।

दूसरी तरफ, इटली के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कुर्द इलाके के एरबिल में इटली के सैन्य बेस पर रात में एक मिसाइल से हमला हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,811
Messages
15,848
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top