कुवैत में बिगड़ते हालात! भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी, सुरक्षा व यात्रा पर जानें सभी जरूरी दिशा-निर्देश

FAQs On Kuwait


कुवैत, 7 मार्च (आईएएनएस) मिडिल ईस्ट में बिगड़ते सुरक्षा हालात और हवाई यात्रा में भारी व्यवधान के बीच कुवैत में मौजूदा सुरक्षा हालातों को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी और एफएक्यू (7 मार्च 2026) जारी की है। नागरिकों को सतर्क रहने, अनावश्यक बाहर न निकलने, और आधिकारिक घोषणाओं का पालन करने को कहा है।

आपात स्थिति के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर +965 65501946 और ईमेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इसमें भारतीय समुदाय को सुरक्षा, यात्रा और आपातकालीन सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यह पहल खास तौर पर उन भारतीयों के लिए है जो खाड़ी देशों या संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं या यात्रा के दौरान फंस गए हैं।

दूतावास के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्रीय तनाव और सैन्य गतिविधियों के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं और बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई हैं। इसके कारण कई भारतीय यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए हैं या अपनी यात्रा योजनाओं को लेकर असमंजस में हैं। ऐसे में भारतीय मिशनों ने समुदाय को आश्वस्त किया है कि वे स्थानीय प्रशासन और एयरलाइनों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि जरूरत पड़ने पर सहायता और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा सके।

एफएक्यू में सबसे प्रमुख सवाल सुरक्षा से जुड़ा है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नागरिकों को स्थानीय सरकारों द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए। कई स्थानों पर लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने और यथासंभव घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। दूतावास ने यह भी कहा है कि अफवाहों या सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

कोई हवाई फोटोग्राफी न करें; ड्रोन का इस्तेमाल न करें। अगर कोई मिसाइल, ड्रोन या कोई बाहरी चीज़ गिरती हुई देखे तो क्या करें? ये चीजें खतरनाक हो सकती हैं या उनमें विस्फोटक हो सकता है और वे फट सकती हैं। कुवैत आर्मी की गाइडलाइंस हैं कि किसी ऐसी जगहों पर न जाएं जहां किसी चीज से टक्कर की आशंका हो। सुरक्षित दूरी बनाए रखें वहीं उस जगह के आस-पास इकट्ठा न हों और दूसरों को, खासकर बच्चों को, उस जगह के पास जाने से रोकें ताकि सबकी सुरक्षा पक्की हो सके।

यात्रा से जुड़े सवालों पर दूतावास ने बताया कि कई देशों में नियमित उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हैं, लेकिन सीमित विशेष या अनियमित उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइन से लगातार संपर्क बनाए रखें और यात्रा पुनर्निर्धारण के बारे में जानकारी लेते रहें। कुछ देशों में आपात स्थिति के कारण वीजा अवधि बढ़ाने या ओवरस्टे जुर्माने में छूट जैसे कदम भी उठाए गए हैं ताकि लोग सुरक्षित तरीके से अपने देश लौट सकें।

इसमें कहा गया है कि सभी कॉन्सुलर सर्विस पहले की तरह चल रही हैं। दूतावास के चार इंडियन कॉन्सुलर असिस्टेंस सेंटर (आईसीएसी) रमजान के वर्किंग आवर्स (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक) के बाद चालू हैं। ये कॉन्सुलर कुवैत सिटी,जलीब अल शौयाख,फहहील और जहरा में हैं। इसके साथ ही दूतावास ने इसमें पूरा पता भी लिखा है।

कई भारतीयों ने यह भी पूछा कि अगर वे यात्रा के दौरान फंस गए हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर दूतावास ने कहा है कि ऐसे लोग अपने पासपोर्ट, टिकट और अन्य दस्तावेज तैयार रखें और दूतावास की वेबसाइट या हेल्पलाइन पर अपना विवरण दर्ज कराएं। कुछ मामलों में दूतावास ने फंसे हुए यात्रियों के लिए विशेष पंजीकरण लिंक भी जारी किए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनके लिए वैकल्पिक मार्ग या ट्रांजिट यात्रा की व्यवस्था की जा सके।

दूतावास ने भारतीय समुदाय को यह भी भरोसा दिलाया है कि 24/7 हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई हैं और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक सीधे संपर्क कर सकते हैं। मिशन के अधिकारी स्थानीय प्रशासन और सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,955
Messages
13,992
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top