आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का मास्टरस्ट्रोक! पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया बने सहायक कोच

आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को बनाया सहायक कोच


नई दिल्ली, 12 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (जीटी) अपनी कोचिंग टीम को मजबूत कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच बनाने के बाद फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को असिस्टेंट कोच के रूप में नियुक्त किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया लंबे समय से आईपीएल में बतौर कोच सक्रिय रहे हैं। उनके जुड़ने से निश्चित रूप से गुजरात टाइटन्स की कोचिंग टीम मजबूत हुई है। विजय दहिया आईपीएल में केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे हैं।

विजय दहिया घरेलू क्रिकेट में भी कोच के तौर पर सफल रहे हैं। उनकी कोचिंग में दिल्ली ने 2007-08 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था। दहिया उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के भी कोच रहे हैं।

52 साल के दहिया भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट और 19 वनडे खेल चुके हैं।

गुजरात टाइटंस 2022 में फ्रेंचाइजी के तौर पर आईपीएल में शामिल हुई थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीटी ने अपने पहले सीजन में ही विजेता बनकर क्रिकेट फैंस और आलोचकों को चौंका दिया था। जीटी 2023 सीजन का फाइनल खेली थी। 2024 में हार्दिक पांड्या जीटी से निकलकर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में चले गए और वहां कप्तान बन गए। इसके बाद टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई। 2024 में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। 2025 में गिल की कप्तानी वाली टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ और प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन खिताब से दूर रही।

आईपीएल 2026 से पहले हुई नीलामी में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपना हिस्सा बनाने के बाद टीम लगातार अपनी कोचिंग टीम मजबूत कर रही है। गुजरात टाइटंस का लक्ष्य अपना दूसरा खिताब जीतना है। जीटी की कोचिंग टीम में आशीष नेहरा, पार्थिव पटेल, मैथ्यू हेडन, मैथ्यू वेड और विजय दहिया जैसे नाम शामिल हैं।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
15,616
Messages
15,653
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top