आईपीएल 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की सहमति के बाद ही संभव

आईपीएल 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की सहमति के बाद ही संभव


नई दिल्ली, 12 मार्च। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा।

आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। बीसीसीआई ने शेड्यूल में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच रखा है, लेकिन इस वेन्यू पर मैच आयोजित होगा या नहीं इसका फैसला कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी करेगी।

बीसीसीआई ने बताया कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और मैच-डे के इंतजामों की मॉक ड्रिल देखने के बाद ही अंतिम मंजूरी देगी।

बोर्ड की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच-डे का पूरा मॉक प्रदर्शन कराया जाएगा। सब कुछ संतोषजनक पाए जाने पर ही मैचों के आयोजन के लिए मंजूरी मिलेगी।

आरसीबी आईपीएल 2025 की विजेता रही है। खिताब जीतने के बाद 4 जून को जश्न के कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इस मैदान में मैच का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, महाराजा ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंटों के मैच भी यहां आयोजित नहीं हुए।

बीसीसीआई की शेड्यूल के मुताबिक आरसीबी 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर सीजन की शुरुआत करेगी, जहां उसका सामना एसआरएच से होगा। बेंगलुरु में न सिर्फ टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच और ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी, बल्कि एक प्लेऑफ मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल भी बेंगलुरु में ही होना है।

आईपीएल 2026 में आरसीबी का होम शेड्यूल दो शहरों में बंटा रहेगा। टीम के पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में और बाकी दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होंगे।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
15,592
Messages
15,629
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top