तमिलनाडु में NDA की बंपर जीत तय! टी.टी.वी. दिनाकरन का दावा- 200 से ज़्यादा सीटें जीत बनाएंगे सरकार

तमिलनाडु चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतेगी एनडीएः टी.टी.वी. दिनाकरन


तिरुचिरापल्ली, 12 मार्च। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जनसभा तिरुचिरापल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस जनसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ डीएमके सरकार पर हमला बोला। इसके बाद एएमएमके के महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन ने कहा कि इस जनसभा का असर अगले चुनाव में दिखेगा।

बुधवार को एनडीए गठबंधन की विभिन्न पार्टियों के नेता और सदस्य भी सभा में शामिल हुए। लाखों पार्टी कार्यकर्ता सभा में उपस्थित थे। जनसभा के बाद एएमएमके के महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन ने कहा, "अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) 200 सीटों पर जीत हासिल करेगी, लेकिन यह सच नहीं है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।”

दिनाकरन ने कहा, "हमारी इच्छा है कि एआईएडीएमके बहुमत से सरकार बनाए। चुनाव के दौरान गठबंधन का मतलब यह तय करना होता है कि सत्ता में कौन आएगा और कौन नहीं। संविधान के अनुसार, समान नीतियों वाले सभी दल एक ही पार्टी बना सकते हैं।"

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, " डीएमके सरकार में महिलाओं के खिलाफ हिंसक अपराध आम हो गए हैं। एक डीएमके सदस्य ने एक छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा। यह बहुत ही भयानक खबर थी। आज अपराधी निर्भय होकर घूमते हैं और महिलाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन मैं वादा करता हूं कि एनडीए यह सुनिश्चित करेगी कि तमिलनाडु की महिलाएं भयमुक्त जीवन जी सकें। हम सुरक्षित कानून और व्यवस्था प्रदान करेंगे। जो लोग डर का सामना करेंगे, वे अपराधी होंगे, जनता नहीं। डीएमके ने ग्रामीण गरीबों के लिए घर बनाने की योजना को टाल दिया, क्योंकि उन्हें डर है कि लोग इसका श्रेय केंद्र सरकार को देंगे।"

पीएम मोदी ने जनता से कहा कि हमारे पास तमिलनाडु की प्रगति के लिए बड़ी योजनाएं हैं। डीएमके ने अनाज गोदाम बनाने का वादा किया था, लेकिन आज किसान इन गोदामों की खोज कर रहे हैं, जो कहीं नहीं हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,588
Messages
15,625
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top