तेजस्वी को शाहनवाज हुसैन का दो टूक जवाब: 'बिहार की पांचों राज्यसभा सीटें NDA जीतेगा, चाहे जो कर लो'

बिहार की पांच राज्यसभा सीटें एनडीए जीतेंगी: शाहनवाज हुसैन


नई दिल्ली, 10 मार्च। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने जीत का दावा किया है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे कुछ भी कर लें, एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है।

शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव की बैठकों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी में भारी फूट है। वो कितनी ही बैठकें कर लें, इस बार पांचों की पांचों राज्यसभा सीटें एनडीए ही जीतेगा। नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा, पांचों बिहार से जीतकर राज्यसभा में आएंगे। कितनी भी जोड़-तोड़ कर लें, तेजस्वी यादव से कुछ नहीं होने वाला है। एनडीए की जीत तय है।

उन्होंने टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के एक्स पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने टी-20 विश्व कप जीता। अगर कोई ट्रॉफी को पास रखकर अपने परिवार के साथ अपनी खुशी बांट रहा है, और अगर वह मंदिर जाता है तो किसी को क्यों आपत्ति हो सकती है? सबने प्रार्थना की है, खिलाड़ी अच्छा खेले हैं, और हम जीते हैं।

यूएई के पूर्व राजदूत के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि भारत हमेशा से दुनिया में शांति का पक्षधर रहा है। युद्ध से कोई हल नहीं निकल सकता। भारत बुद्ध का देश है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी भारत ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति का संदेश दिया था। युद्ध नहीं, बुद्ध का संदेश ही चलेगा। भारत कामना करता है कि शांति हर जगह होनी चाहिए।

उन्होंने टीएमसी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि टीएमसी चुनाव आयोग को टारगेट करके, चुनाव आयोग को बदनाम करके, सफलता प्राप्त करने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह नहीं होने वाला है। निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए, जो हम सभी चाहते हैं। भाजपा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता है।

कांग्रेस नेता उदित राज के जेन-जी वाले पोस्ट पर भाजपा नेता ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी उदित राज की आदत है। उनकी बातों को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती। इस देश के युवाओं के बीच किसी की साख है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। युवाओं की उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,103
Messages
15,140
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top