मुंबई, 11 मार्च। एनसीपी एमएलसी अमोल मिटकरी ने विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ियों को दिए जाने वाली राशि पर प्रतिक्रिया दी।
एनसीपी एमएलसी अमोल मिटकरी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप फाइनल जीतने पर भारत को 133 करोड़ रुपये दिए। गुजरात में, जहां फाइनल मैच खेला गया था, आसपास के सभी होटलों का किराया लगभग 1 लाख रुपये प्रति दिन था। इतनी बड़ी जीत पर बधाई तो बनती है, लेकिन अत्यधिक जश्न मनाने की कोई जरूरत नहीं है। जैसा कि मैंने कल देखा, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का स्वागत किया गया और अब बीसीसीआई ने 133 करोड़ रुपये दिए हैं। इतनी भव्यता की कोई जरूरत नहीं है।"
एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने कहा कि राज्य सरकार विश्व विजेता भारतीय क्रिकेटरों पर पैसा बर्बाद न करे। सरकार को खिलाड़ियों का स्वागत विधान भवन में नहीं करना चाहिए, न ही उन्हें पैसों से पुरस्कृत करना चाहिए। खिलाड़ियों को पैसा देने से अच्छा है कि सरकार कर्ज के तले दबे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करे। इसके साथ ही अमोल मिटकरी ने अजित पवार के साथ प्लेन हादसे में जान गवाने वाली क्रू मेंबर पिंकी माली के परिवार वालों को सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान करने की अपील की।
अमित ने कहा कि महाराष्ट्र में और भी खेल हैं, उनके खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए, न कि क्रिकेटरों को खैरात दे दें। इससे महाराष्ट्र के अन्य खिलाड़ियों का मनोबल गिरेगा।
एनसीपी से जुड़े नरेश अरोड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर अमित मिटकर ने कहा, "इन महाशय को हमारी पार्टी ने पीआआर के लिए जोड़ा था। अजित पवार के भाषण और रणनीति के साथ मीडिया को भी कंटेंट उपलब्ध कराते थे, लेकिन हादसे के बाद से लापता हैं। इसलिए मैंने उन्हें खोजने के लिए पोस्ट किया है, क्योंकि उनका कर्तव्य है कि वे सामने आएं और मीडिया को कटेंट दें।"