चीन ने 2026 में रक्षा खर्च के लिए 19.4 खरब युआन आवंटित किए

चीन ने 2026 में रक्षा खर्च के लिए 19.4 खरब युआन आवंटित किए


बीजिंग, 10 मार्च। 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में चीनी जन मुक्ति सेना (पीएलए) और सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधिमंडल के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 10 मार्च को मीडिया को एक साक्षात्कार दिया। इस दौरान उन्होंने इस वर्ष के रक्षा व्यय के विवरण का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने और चीनी विशेषताओं वाले सैन्य परिवर्तन की आवश्यकताओं के अनुकूल होने के लिए, चीन सरकार ने सतत और स्वस्थ आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देते हुए रक्षा खर्च में उचित और स्थिर वृद्धि बनाए रखी है, जिससे रक्षा क्षमताओं और आर्थिक शक्ति में एक साथ सुधार को बढ़ावा मिला है।

चांग श्याओकांग के अनुसार, वर्ष 2026 में, राष्ट्रीय सार्वजनिक बजट में रक्षा व्यय के लिए 19.4 खरब युआन आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के वास्तविक व्यय की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है, जिसमें से केंद्र सरकार का व्यय 19.1 खरब युआन है, जो वर्ष 2025 के वास्तविक व्यय की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा है।

प्रवक्ता के मुताबिक, रक्षा खर्च में वृद्धि मुख्य रूप से चार पहलुओं के लिए की जाती है। पहला, यंत्रीकरण, सूचनाकरण और बुद्धिमत्ता के एकीकृत विकास को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा के लिए रणनीतिक क्षमता को बढ़ाना।

दूसरा, संयुक्त लड़ाकू प्रणाली को अनुकूलित करना, नए क्षेत्र और नई गुणवत्ता वाली लड़ाकू सेनाओं के बड़े पैमाने पर, युद्ध-उन्मुख और व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देना, पारंपरिक लड़ाकू सेनाओं का उन्नयन और रूपांतरण करना और उन्नत युद्ध क्षमता के निर्माण को मजबूत करना। तीसरा, उन्नत हथियारों व उपकरणों के विकास, राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान व प्रौद्योगिकी के नवाचार, और आधुनिक रसद प्रणाली के निर्माण में तेजी लाना।

और चौथा, राजनीतिक सुधार को और गहरा करना जारी रखते हुए यथार्थवादी सैन्य प्रशिक्षण को ठोस रूप से आगे बढ़ाना, सैन्य मानव संसाधन नीतियों और प्रणालियों को अनुकूलित करना, सैन्य अकादमियों के शैक्षिक स्तर में सुधार करना, और उच्च गुणवत्ता वाले, पेशेवर और नए प्रकार के सैन्य प्रतिभा समूह का निर्माण करना।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,107
Messages
15,144
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top