अजय हुडा-कविता जोशी का 'बालम माकोडे वर्गा' रिलीज होते ही हुआ वायरल, फैंस बोले- कमाल की केमिस्ट्री

अजय हुडा और कविता जोशी का नया हरियाणवी गाना ‘बालम माकोडे वर्गा’ रिलीज, केमिस्ट्री ने फैंस का जीता दिल


मुंबई, 10 मार्च। हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अजय हुड्डा और कविता जोशी का नया हरियाणवी गाना ‘बालम माकोडे वर्गा’ रिलीज हो गया है। दोनों ही कलाकारों ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर गाने के एक क्लिप को फैंस के साथ शेयर किया, जहां उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "‘बालम माकोडे वर्गा’ अब जारी।"

गाना ‘बालम माकोडे वर्गा’ मंगलवार को 'टी-सीरीज हरियाणवी' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिस पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट्स के माध्यम से लगातार वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

‘बालम माकोडे वर्गा’ एक दमदार हरियाणवी म्यूजिक वीडियो है, जिसे विनू गौर और सुशीला तखर ने अपनी दमदार आवाज दी है। वहीं, संगीत वीनू गौर ने दिया है, जबकि गीत अजय हुडा ने लिखे हैं।

गाने के बोल बिल्कुल देसी और ठेठ हरियाणवी है। वीडियो में अजय और कविता पति-पत्नी की तरह नोक-झोक करते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी और केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है, जहां पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होने के बावजूद वे एक साथ रहते हैं। वहीं, फैंस को गाने में अभिनेत्री का लुक भी काफी पसंद आ रहा है, जो कि एक हरियाणवी लुगाई के रूप में नजर आ रही है।

अजय हुड्डा हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख गायक, लेखक और डांसर हैं। वहीं, कविता जोशी अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्हें 'देसी फिल्मों की सुपरस्टार' या 'देसी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है।

कविता ने कई हरियाणवी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिनकी सोशल मीडिया पर फैल फॉलोइंग लाखों में हैं। लोग अभिनेत्री की खूबसूरती और एक्टिंग के साथ जबकदस्त डांस मूव्स के दिवाने हैं। उन्होंने 2007 में आई हरियाणवी फिल्म 'मन्नू धाकड़ मैन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
 

Forum statistics

Threads
15,071
Messages
15,108
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top