विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन बिहार की शान हैं: श्रेयसी सिंह

विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन बिहार की शान हैं: श्रेयसी सिंह


पटना, 10 मार्च। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की टी-20 विश्व कप में की गई शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ईशान हमारे बिहार के शान हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सिर्फ बिहार का नहीं बल्कि पूरे भारत को गर्व की अनुभूति कराई है।

टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ईशान किशन अहमदाबाद से बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुके हैं, जहां खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

पटना में श्रेयसी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईशान किशन बिहार के लाल हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए जो विस्फोटक बल्लेबाजी की है, हम सभी लोगों को उन पर गर्व होता है। मैं उन्हें अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार के हर खिलाड़ी को सम्मान मिले।

उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का पल है कि ईशान किशन भारत को विश्व कप की ट्रॉफी जिताकर अपने घर लौटे हैं। खेल मंत्री के तौर पर और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हम लोगों ने उन्हें रिसीव किया है।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि ईशान किशन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। हम उम्मीद करते हैं कि ईशान किशन की तरह बिहार से अन्य खिलाड़ी भी अपने-अपने फील्ड में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के तौर पर हम चाहते हैं कि बिहार के हर खिलाड़ी को वह प्लेटफॉर्म मिले, जहां वे अपने टैलेंट के अनुसार प्रदर्शन कर खुद को साबित कर पाएं।

भारत के टी-20 विश्व कप जीत पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के पोस्ट पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बयान के लिए शर्म आनी चाहिए।

वहीं, कीर्ति आजाद के बयान पर जब ईशान किशन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम लोग इतना अच्छा टूर्नामेंट खेल कर आए हैं। मीडिया को उससे संबंधित सवाल पूछने चाहिए, जिसमें जवाब देने में भी मजा आए। अब कीर्ति आजाद ने इस बारे में क्या कहा है? अब, मैं इस बारे में क्या कहूं?
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
15,067
Messages
15,104
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top