मृत्युंजय तिवारी का विस्फोटक दावा: भाजपा ने नीतीश से छीनी सीएम कुर्सी, अब जदयू को खत्म करेगी

भाजपा ने नीतीश से सीएम पद छीना, अब जदयू को खत्म करेगी: मृत्युंजय तिवारी


पटना, 9 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद से विपक्ष लगातार उन्हें टारगेट कर रहा है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि जिस तरह से भाजपा ने नीतीश कुमार से सीएम पद छीना है, ठीक उसी प्रकार से बिहार में उनकी पार्टी जदयू को भी समाप्त करेगी।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार से जब भाजपा ने सीएम की कुर्सी छीन ली है तो वे बिहार में रहें या फिर दिल्ली में, कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे नेता तेजस्वी यादव तो भविष्यवाणी कर चुके थे कि भाजपा नीतीश कुमार को चुनाव के बाद सीएम नहीं बनाएगी। आखिरकार भविष्यवाणी सच साबित हुई। चुनाव को अभी तीन महीने ही हुए हैं और नीतीश कुमार सीएम पद से हटाए जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव के बयान का जिक्र करते हुए राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र वाला खेल बिहार में भी हो गया। अब भाजपा जदयू को भी खत्म करेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रोटोकॉल मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विवाद में फंस गई हैं। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने सीएम का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में सियासत करने लगी है। भाजपा को बंगाल में अहसास हो गया है कि वे चुनाव हार रही है।

राजद नेता ने कहा कि सियासत की रोटी राष्ट्रपति मुर्मु को आगे कर सेंकी जा रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से हैं। उन्हें प्रोटोकॉल का ज्ञान न सिखाएं। वे संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का सम्मान करना जानती हैं।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीत लिया है। इस जीत को लेकर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भारत की टीम ने प्रदर्शन किया, चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, सभी में भारत ने शानदार खेल खेला। बिहार के लाल ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top