मध्य पूर्व के हालात पर छलका लक्ष्मण सुनील लहरी का दर्द, बोले- चंद लोगों के अहंकार में पिस रही मानवता

मिडिल ईस्ट में युद्ध देख सुनील लहरी का छलका दर्द, बोले- "चंद लोगों के अहंकार में पिस रही है जनता"


मुंबई, 9 मार्च। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सुनील लहरी ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और दुनिया भर में फैली अशांति को देखते हुए गहरा दुख जाहिर किया। अभिनेता ने सोमवार को एक वीडियो के जरिए शांति की अपील की।

अभिनेता सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने लोगों से बातचीत के जरिए चल रहे विवाद को सुलझाने की सलाह दी।

वीडियो की शुरुआत में सुनील ने बताया कि वे हाल ही में अपने घर भोपाल गए थे, जहां पर उन्होंने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया। उन्होंने कहा कि भोपाल में बहुत अच्छा समय बीता, परिवार के साथ बिताए गए पल दिल में समाए हुए हैं। अब मुंबई लौट आया हूं और वही पुराना रूटीन शुरू हो जाएगा।

इसके बाद उन्होंने दुनिया की मौजूदा स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा, "दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ये लड़ाई का मुद्दा मुझे आज तक समझ नहीं आया। मुझे लगता है कि ये जंग अभी तक सिर्फ कुछ लोगों के अहंकार और सत्ता दिखाने की लड़ाई है। चंद लोगों के अहंकार और पावर के चक्कर में आम इंसान पिस रहा है। उनका नुकसान हो रहा है, फौज अपनी जान गवां रही है और लोग भी अपनी जान से हाथ धो बैठ रहे हैं।"

सुनील लहरी ने कहा, "क्या पूरी दुनिया एकजुट होकर आवाज नहीं उठा सकती है कि हमें ये जंग नहीं चाहिए और अगर कोई मुद्दा है, तो आराम से बैठकर बात की जा सकती है।"

उन्होंने कहा, "लोग ये क्यों नहीं सोचते हैं कि हम सब इस धरती पर सिर्फ मेहमान है। कुछ समय बाद हम में से कोई नहीं रहेगा। नए लोग आएंगे, नई बातें होंगी, नई नीतियां और नया सिस्टम आएगा। जियो और जीने दो यारों। अपना ख्याल रखिए। जय रामजी की।"

सुनील ने वीडियो शेयर कर लिखा, "दुनिया इस समय युद्ध के कारण बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है लेकिन युद्ध की वजह क्या है? चंद लोगों की अहंकार संतुष्टि और सर्वोच्च शक्तिमान बनने की चाह, परंतु पिस कौन रहा है। आम जनता क्या दुनिया युद्ध के बिना सुखी नहीं रह सकती।"
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top