इजरायल ने तेहरान में मचाया कहर: ईरानी सैन्य और सुरक्षा ठिकानों पर भीषण हमला, कई बंकर और बेस ध्वस्त

तेहरान पर इजरायली हमले का दावा: एम्युनिशन बंकर, बेस और ग्राउंड फोर्स कंपाउंड तबाह


नई द‍िल्‍ली, 8 मार्च। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान की राजधानी तेहरान में हमलों की एक और बड़ी लहर को अंजाम देने का दावा किया है। आईडीएफ के अनुसार, ये ठिकाने ईरानी शासन की सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों से जुड़े अहम केंद्र थे।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया क‍ि तेहरान में हमलों की एक और लहर पूरी हो गई है। इस ऑपरेशन में लगभग 50 एम्युनिशन बंकर, एक बासिज बेस, इंटरनल सिक्योरिटी कमांड सेंटर और आईआरजीसी की ग्राउंड फोर्स के एक कंपाउंड को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है।

आईडीएफ के अनुसार, इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स और बासिज बेस ईरानी आतंकवादी शासन की आर्म्ड फोर्स का हिस्सा हैं और वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ये फोर्स प्रदर्शनों को हटाने, गिरफ्तारियां करने, ट्रांसपोर्टेशन रूट पर कब्जा करने और सुविधाओं को सुरक्षित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

साथ ही, इजरायली रक्षा बल (आईडीएएफ) ने दावा क‍िया क‍ि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और मध्य ईरान में कई बड़े हमले किए गए। इस दौरान मिसाइल लॉन्चर, रक्षा प्रणालियों, हथियार भंडारण केंद्रों और अन्य सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन “रोरिंग लायन” के तहत की जा रही है।

आईडीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन “रोरिंग लायन” के तहत की जा रही है। इस ऑपरेशन के दौरान इजराइली वायुसेना अब तक सैकड़ों स्ट्राइक मिशन पूरा कर चुकी है।

वहीं, ईरान की राहत संस्था ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस) ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतें नष्ट हो गई हैं। संगठन के अनुसार अब तक 9,669 नागरिक इकाइयां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। संस्था की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 7,943 रेसिडेंशियल और 1,617 कमर्शियल बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है।

टेलीग्राम पोस्ट में एजेंसी ने निर्देश दिए कि धमाकों के बाद हुई बारिश के दौरान किसी भी हालत मे अपने घर से न निकलें। अगर बाहर हैं, तो तुरंत कंक्रीट या मेटल की छतों के नीचे पनाह लें और पेड़ों के नीचे पनाह लेने से बचें। वहीं, अगर बारिश स्किन के संपर्क में आती है, तो किसी भी हालत में प्रभावित जगह को रगड़ें नहीं और उसे सिर्फ ठंडे पानी से धोएं।

खामेनेई के उत्तराधिकारी को लेकर भी इजरायल पूरी तरह से ईरान पर अपना आक्रामक रुख अपनाए हुए है। रव‍िवार को इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फारसी भाषा में पोस्ट करते हुए यह चेतावनी जारी की। पोस्ट में कहा गया कि इजरायल उन सभी लोगों को भी निशाना बनाएगा जो खामेनेई के उत्तराधिकारी को चुनने या नियुक्त करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

इजरायली सेना की ओर से खामेनेई को निष्क्रिय किए जाने के बाद ईरान का शासन खुद को फिर से संगठित करने और नया नेता चुनने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इजरायल का हाथ हर उत्तराधिकारी और हर उस व्यक्ति तक पहुंचेगा जो नए नेता की नियुक्ति की कोशिश करेगा।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top