बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों ने गैस कटर से काटा SBI ATM, पुलिस को चुनौती

बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटा, जांच में जुटी पुलिस


मुजफ्फरपुर, 8 मार्च। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की रात एक एटीएम को निशाना बनाया। बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम को काटकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना करजा थाना क्षेत्र की है, जहां मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित मड़वन में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को शनिवार की देर रात अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम को गैस कटर से काटा गया और फिर उसे उड़ा ले गए।

बताया गया कि रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम आवास के शटर और मशीन की स्थिति देखी, तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय करजा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम और फॉरेंसिक दस्ता घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।

घटना की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जिससे चोरों की पहचान की जा सके। इधर, एटीएम से कुल कितनी राशि की चोरी हुई है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

बताया गया कि बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। बैंक कर्मियों द्वारा एटीएम में मौजूद नकदी का आधिकारिक मिलान किया जा रहा है। फिलहाल बैंक की ओर से चोरी गई राशि का कोई स्पष्ट आंकड़ा पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि चोरों के हाथ एक बड़ी रकम लगी है। पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,155
Messages
14,192
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top