9 से 15 मार्च 2025: इस साप्ताहिक राशिफल में जानें, किन राशियों का चमकेगा भाग्य और किसे मिलेगा लाभ

साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 15 मार्च 2025 तक


लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि :इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका कार्य आगे बढ़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार और नौकरी में मनवांछित फल प्राप्त हो सकतेहैं।। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा तथा तनाव से अपने आप को दूर रखें।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ बना रहने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा। विरोधी आपसे डरेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा प्राप्त हो सकता है। हफ्ते के कुछ दिन व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है जोकि आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों अपनी पिछली की हुई कुछ गलतियों पर मनन करेंगे तथा उनको सुधारने का प्रयास करेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता के योग है। किसी कार्य के होने से आपको प्रशंसा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन ख़ुशी से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र से संबंधित की गई यात्रा लाभदायक होगी। तनाव से बचें।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में मानसिक तथा शारीरिक तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप दिमाग से लाभ अर्जित कर सकते हैं। मन में चल रही उथल-पुथल भी इस हफ्ते समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग रहेंगे। व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं। माता और मकान से लाभ संभव हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन सम्बन्धी दिक्कतें परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार इस हफ्ते आपको मिल सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। ध्यान रखें। फिर भाग्य का साथ मिलेगा। व्यर्थ का खर्चा भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई परेशानी मिल सकती है। धन लाभ के योग बने रहेंगे। धन तथा व्यापार से सम्बंधित प्रयासों का परिणाम सफल हो सकता है। लाभ के द्वार खुले रहेंगे। सरकारी कार्यों में चल रही परेशानी समाप्त होगी। दौड़ भाग के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से परेशानी रह सकती है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के मन में चल रही नकारात्मक सोच सकारात्मक हो जाएगी। नौकरीपेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है तथा व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते हैं। तथा नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आखों तथा नसों से सम्बंधित कोई परेशानी रह सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को आय में वृद्धि के लिए नए नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बने रहेंगे तथा किसी के साथ विचार-विमर्श करके उस पर अमल भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते हैं। दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान रखें; किसी से अपशब्द न बोलें।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के चले आ रहे तनाव समाप्त होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंंगे। पूजापाठ में रुचि बढ़ सकती है। व्यापारिक लाभ प्राप्ति के योग बने रहेंगे। तथा धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। सेहत तथा अपने खान पान पर ध्यान रखें।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का मनोबल बढ़ा रहने से रुके कार्यों में प्रगति मिलेगी। नकारात्मक विचारो से दूर रहें। स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। आपका आक्रामक रवैया आपके संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है। संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रह सकता है। महिला वर्ग की ओर झुकाव रह सकता है। मन में किसी के लिए द्वेष न पनपने दें। शत्रुओं पर हावी रह सकते हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की पुरानी चल रही परेशानियों का अंत होगा। नौकरी कर रहे जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखेंंगे। इस हफ्ते आपको रुका धन प्राप्त हो सकता है। घरेलू समस्याओं के निदान के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ हो सकता है। हफ्ते का अंत शुभ संकेत दे रहा है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को व्यापार से लाभ के योग पूरे हफ्ते बने रहेंगे। व्यर्थ के खर्चे से परेशान हो सकते हैं। संतान तथा स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी वर्ग के लोगों की उन्नति होनी सम्भव है। बोलचाल पर ध्यान रखें, किसी से मनमुटाव होने की संभावना हो सकता हो सकती है।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं: 91-6261231618

मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम

वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,113
Messages
14,150
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top