45 से 65 साल वालों के लिए सेंट्रल बैंक में शानदार मौका! काउंसलर पदों पर 13 मार्च तक करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वैकेंसी, 45 से 65 साल के उम्मीदवार 13 मार्च से पहले करें आवेदन


नई दिल्ली, 7 मार्च। बैंकिंग सेक्टर में बेहतर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के हाथ से एक बेहतरीन मौका जाने वाला है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआई-एसयूएपीएस) ने फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर (एफएलसी) में काउंसलर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर के जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। नहीं तो आपके हाथ से एक शानदार मौका निकल जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें काउंसलर (एफएलसी अहिल्यानगर) का 1 और काउंसलर (एफएलसी धुले) का 1 पद शामिल है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज के साथ एमएस ऑफिस, इंटरनेट और स्थानीय भाषा में टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास स्थानीय भाषा में उत्कृष्ट संचार कौशल और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 45 साल और अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 25,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,005
Messages
14,042
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top