9 मार्च पंचांग: चैत्र षष्ठी पर सर्वार्थ सिद्धि-रवि योग का दुर्लभ संयोग, भद्रा व राहुकाल का भी रखें ध्यान

9 मार्च का पंचांग : चैत्र कृष्ण की षष्ठी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग, नोट कर लें राहुकाल


नई दिल्ली, 8 मार्च। सोमवार, 9 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष संयोग रहेगा। हालांकि, रात में भद्रा का प्रभाव भी रहेगा, इसलिए कुछ कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

दृक पंचांग के अनुसार, 9 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 38 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा। तिथि की बात करें तो इस दिन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रात 11 बजकर 27 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र की स्थिति के अनुसार विशाखा नक्षत्र शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। योग में व्याघात योग सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद हर्षण योग शुरू हो जाएगा। करण की बात करें तो गर करण सुबह 10 बजकर 16 बजे तक रहेगा, इसके बाद वणिज करण रात 11 बजकर 27 बजे तक रहेगा और फिर विष्टि करण प्रारंभ होगा।

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शाम 4 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 10 मार्च की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेंगे। इन योगों को शुभ और कार्यसिद्धि देने वाला माना जाता है। इसी दौरान रात 11 बजकर 27 मिनट से भद्रा भी लग जाएगी, जो 10 मार्च की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक प्रभाव में रहेगी।

दिन के शुभ मुहूर्तों की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो सोमवार को राहुकाल सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। यमगंड 11 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा वर्ज्य काल रात 8 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,121
Messages
14,158
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top