महिला दिवस पर पंजाब का ऐतिहासिक बजट आज, हरपाल चीमा पेश करेंगे नारियों को समर्पित खास सौगात

पंजाब सरकार आज पेश करेगी बजट, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर


चंडीगढ़, 8 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब सरकार बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 2026-27 का पंजाब बजट पेश करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्त मंत्री ने बजट के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "मैं और आम आदमी पार्टी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई देता हूं। आज पंजाब का ऐतिहासिक बजट महिला दिवस पर पेश किया जा रहा है। मेरा मानना है कि यह महिलाओं के लिए एक बड़ा सम्मान है। अब तक के इतिहास में किसी भी पार्टी या सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बजट पेश नहीं किया है। देश में आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपना बजट महिलाओं को समर्पित करने जा रही है।"

वहीं, पंजाब के बजट 2026-27 पर निर्दलीय विधायक संदीप जाखड़ कहते हैं, "सबसे पहले बजट पेश किया जाएगा, उसके बाद ही हम टिप्पणी कर सकते हैं। उम्मीद है कि वित्त मंत्री हमें बताएंगे कि उन्होंने पिछले चार वर्षों में क्या किया।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा है, "पंजाब और विदेश में रहने वाली सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उन सभी बेटियों और बहनों को सलाम करता हूं, जो अपने परिश्रम और साहस से पंजाब का नाम विश्व भर में रोशन कर रही हैं। मैं उन माताओं को भी नमन करता हूं, जिन्होंने हमें कभी भूखा नहीं सोने दिया। मैं उन माताओं की सेवा में सदा तत्पर हूं, जिन्होंने संतों, पैगंबरों और वीर योद्धाओं को जन्म दिया। पंजाब की प्रगति महिलाओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने से ही संभव है। हम आपको हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बजट सत्र के दौरान हम माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं।"

भगवंत सिंह ने एक्स पर लिखा है, " सर्वशक्तिमान ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मेरी कलम को जनता के कल्याण के लिए निर्णय लेने की शक्ति दी है। पंजाब की जनता का अपार प्रेम और समर्थन ही मेरी असली ताकत है। हमारा मुख्य उद्देश्य पूरे पंजाब का भला करना और राष्ट्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। आइए, मिलकर एक समृद्ध और रंगीन पंजाब का निर्माण करें। "
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,116
Messages
14,153
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top