अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने सराही भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी में महिलाओं की निर्णायक भूमिका, बताया 'भविष्य की नींव'

ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी में महिलाओं की भागीदारी को सराहा


नई दिल्ली, 8 मार्च। दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी में महिलाओं की भागीदारी को हाइलाइट किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएम ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन में काम कर रही महिलाओं की पहचान बताई। इसके साथ ही उस वीडियो में भारत का गाना भी जोड़ा है। वीडियो के साथ फिलिप ने कैप्शन में लिखा, "ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन की शानदार महिलाओं के साथ काम करने पर गर्व है, जो ऑस्ट्रेलिया-भारत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑस्ट्रेलिया हाई कमीशन की पथप्रदर्शक महिलाओं से मिलें, जो मॉडर्न ऑस्ट्रेलिया की चेंजमेकर और गर्वित प्रतिनिधि हैं।"

भारत में चीन के राजदूत शू फेहोंग ने महिला दिवस की बधाई दी और कहा, "मेरी पत्नी आज लैंटिंग कल्चर सैलून में शामिल हुईं, जिसे चीनी दूतावास और रूसी सेंटर ऑफ साइंस एंड कल्चर ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर होस्ट किया था। ब्रिक्स देशों के दोस्तों और भारतीय विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ, उन्होंने चीनी कैलिग्राफी की खूबसूरती की तारीफ की और चीन, भारत और रूस के बीच दोस्ती के खुशी के पल साझा किए।"

ताइवान आरओसी के अध्यक्ष लाई चिंग ते ने लिखा, "एक ऐसा समाज जहां महिलाएं चमक सकती हैं, वह सभी के लिए एक बेहतर समाज है। यहां ताइवान में, हम हर महिला और लड़की के लिए अपनी उम्मीदों को पूरा करने के मौकों से भरा एक चमकता हुआ भविष्य बनाना जारी रखेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!"

जापान में भारतीय दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तस्वीरें साझा कर लिखा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टोक्यो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित साड़ी ड्रेपिंग वर्कशॉप की झलकियां। जापानी पार्टिसिपेंट्स ने साड़ी की खूबसूरती और इस हमेशा रहने वाले भारतीय कपड़े को पहनने की कला के बारे में सीखा।"

वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सेवा कर रही महिलाओं- रूसी सेना में शामिल महिलाएं, डॉक्टरों, वॉर रिपोर्टर्स, कलाकारों और देश भर के प्रोफेशनल्स से मुलाकात की। रूस के विदेश मंत्रालय ने मुलाकात की वीडियो पोस्ट कर लिखा, "8 मार्च से पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में फ्रंट लाइन पर और उससे आगे मातृभूमि की सेवा करने वाली महिलाओं, मिलिट्री के लोगों, डॉक्टरों, वॉर रिपोर्टर्स, कलाकारों और देश भर के प्रोफेशनल्स से मुलाकात की।"

बता दें, रूसी राष्ट्रपति ने इन महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और साथ में तस्वीरें खिंचवाई। इसके अलावा, शंघाई में भारतीय दूतावास ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,166
Messages
14,203
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top