अधूरी नींद छीन रही है आपकी जवानी! समय से पहले झुर्रियों का कारण महंगी क्रीम नहीं, बस अच्छी नींद है

समय से पहले मुरझा रही है त्वचा, अधूरी नींद है झुर्रियों का असली कारण


नई दिल्ली, 7 मार्च। आज की जीवनशैली ऐसी है कि न तो ठीक से खान-पान का ख्याल रखा जा सकता है और न ही अच्छी देखभाल मिल पाती है।

इसका सीधा प्रभाव शरीर पर देखने को मिलता है, खासकर चेहरे पर। किसी भी चीज का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव चेहरे पर भी देखने को मिलता है, जैसे आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरे पर झुर्रियां, थकी हुई त्वचा और चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखना।

अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने चेहरे को चमकाने का सबसे अच्छा तरीका है गहरी और अच्छी नींद। झुर्रियों का असली इलाज महंगी क्रीम नहीं, बल्कि नींद और अच्छी देखभाल है। आयुर्वेद में कहा गया है, “निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति।" इसका मतलब है कि अच्छी और संतुलित नींद शरीर को शक्ति, पोषण, ज्ञान और सुख प्रदान करती है। रात को सोते वक्त हमारा शरीर खुद की मरम्मत करने में लग जाता है। शरीर का हर अंग खुद को फिल्टर करता है। यह रिपेयर सेल्स हमारी त्वचा में भी बनती है। जितनी ज़्यादा कोशिकाओं का निर्माण होता है, उतना ही शरीर उर्जावान और चेहरा चांद की तरह चमक उठता है। यही कारण है कि अच्छी नींद को हमेशा 'ब्यूटी स्लीप' कहा जाता है। हालांकि तनाव भरी जिंदगी में ठीक से नींद आना भी बड़ा टास्क है।

कई लोगों को रात के समय गहरी नींद न आने की परेशानी होती है और ऐसे में दवा का सहारा लेना पड़ता है। आयुर्वेद में नींद लाने के कई बेहतरीन उपाय बताए गए हैं, जिससे नींद को गहरा और आरामदायक बनाया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले तलवों की मालिश करें। रात को तलवों की मालिश करने से तनाव कम होता है। तनाव कम होता है, तो मस्तिष्क में नींद में सहायक हॉर्मोन तेजी से बनते हैं और अच्छी और गहरी नींद आती।

इसके अलावा, सोने से पहले गुनगुना दूध लेना भी नींद लाने में मदद कर सकता है। इसके लिए दूध में जायफल या कच्ची हल्दी मिलाई जा सकती है। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि रात के समय स्क्रीन टाइम कम करें और सोने से पहले कमरे का वातावरण शांत रखें। हल्की रोशनी में गहरी सांस लें और फिर सोने की कोशिश करें।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,002
Messages
14,039
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top