वर्ल्ड कप फाइनल: पृथ्वी शॉ के कोच ने भरी हुंकार, कहा- भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज, खिताब भारत का

'भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,' पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद


वसई-विरार, 7 मार्च। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस खिताब को अपने नाम करेगी।

कोच संतोष पिंगुलकर ने 'आईएएनएस' से कहा, "भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच बेशक वर्ल्ड कप का एक बहुत बड़ा इवेंट होगा, खासकर इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड बड़े मुकाबलों में भारत से कभी नहीं हारा है। भारत की टीम बहुत मजबूत है। कुछ बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस बीच संजू सैमसन ने खुद को साबित किया है। टीम के पास ऐसे बल्लेबाज हैं, जो मैच जिता सकते है।"

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पिछले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर कहा, "सेमीफाइनल में भारत की गेंदबाजी काफी साधारण थी। हालांकि, किसी भी मैच में नतीजा उस दिन विकेट और गेंदबाज की लय पर निर्भर करता है। अब तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने अपना योगदान दिया है। सेमीफाइनल मैच में भी गेंदबाजों ने मैच निकालकर दिया है। हमारे खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं। भारत इस विश्व कप को जीतेगा।"

संतोष पिंगुलकर के मार्गदर्शन में क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे युवा खिलाड़ियों को यकीन है कि टीम इंडिया ही इस विश्व कप को अपने नाम करेगी। उन्हें सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह से खासा उम्मीदें हैं।

एक फैन ने कहा, "भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। अगर फाइनल मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो ओपनर्स को शानदार शुरुआत दिलानी होगी। मिडिल ऑर्डर को उस अच्छी शुरुआत को बरकरार रखना होगा। भारतीय गेंदबाजों को सटीक गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल करते हुए भारत को मैच जिताना होगा।"

एक अन्य फैन ने कहा, "अगर भारत टॉस जीतता है, तो उसे पहले बल्लेबाजी चुननी चाहिए। भले ही अभिषेक शर्मा इस समय फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन अगर वह क्रीज पर टिक जाते हैं, तो रन भी बनाएंगे। संजू सैमसन भी शानदार फॉर्म में हैं। हम यकीनन न्यूजीलैंड को फाइनल में हरा देंगे।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,901
Messages
13,938
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top