चीन में विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड तोड़ आगमन, 15 करोड़ से अधिक सैलानी पहुंचे, अर्थव्यवस्था को मिला 0 अरब का बूस्ट

चीन आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 करोड़ के पार


बीजिंग, 7 मार्च। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुन येईली ने 7 मार्च को पेइचिंग में आयोजित चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन के एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि प्रोत्साहन नीतियों की एक श्रृंखला के प्रभावी कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में चीन में आने वाले यात्रियों की संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई।

यह पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है। इन यात्रियों का कुल व्यय 1 खरब 30 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा। इनमें से 3 करोड़ से अधिक विदेशी यात्रियों ने चीन आने के लिए वीजा-मुक्त नीति का लाभ उठाया।

मंत्री सुन येईली ने बताया कि वर्तमान में चीन इंबाउंड भुगतान प्रणाली के सरलीकरण को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है। केवल पिछले वर्ष ही विदेशी यात्रियों ने मोबाइल भुगतान के माध्यम से लगभग 80 अरब युवान का व्यय किया।

उन्होंने आगे कहा कि चीन आने वाले यात्रियों की खरीदारी सूची लगातार विस्तृत हो रही है। अब उनकी रुचि केवल पारंपरिक स्मृति-चिह्नों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे ड्रोन, वीआर ग्लासेज, सृजनात्मक सांस्कृतिक उत्पादों और अन्य चीनी विशेष वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे चीन में बुलेट ट्रेन की यात्रा करते हैं, ड्रोन प्रदर्शन देखते हैं, हॉटपॉट का स्वाद लेते हैं और पारंपरिक चीनी परिधान पहनने का आनंद उठाते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,901
Messages
13,938
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top