बीवाईडी की ब्लेड बैटरी 2.0 ईवी में लाएगी क्रांति! 1000 KM रेंज और 5 मिनट में 70% चार्ज

बीवाईडी की नई ब्लेड बैटरी 2.0 ने ईवी में मचाई हलचल; देगी 1,000 किमी से ज्यादा रेंज, सिर्फ 5 मिनट में होगी 10 से 70 प्रतिशत चार्ज


नई दिल्ली, 7 मार्च। चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बीवाईडी ने अपनी नई पीढ़ी की ब्लेड बैटरी 2.0 पेश की है, जो एक नई ईवी बैटरी तकनीक है और 1,000 किलोमीटर से अधिक ड्राइविंग रेंज देने का वादा करती है। साथ ही इसमें अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और बेहतर सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं।

कंपनी के अनुसार, यह बैटरी चीन लाइट-ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकिल (सीएलटीसी) के तहत 1,000 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।

यह पहली पीढ़ी की ब्लेड बैटरी की तुलना में बड़ा सुधार है, जो आमतौर पर समान परिस्थितियों में लगभग 600 किलोमीटर तक की रेंज देती थी।

नई बैटरी की सबसे खास विशेषता इसकी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग क्षमता है। बीवाईडी के अनुसार, इसका 'फ्लैश चार्जिंग' सिस्टम बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

कंपनी के मुताबिक, सामान्य परिस्थितियों में बैटरी को 10 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 9 मिनट लगते हैं।

यह बैटरी बेहद ठंडे मौसम में भी अच्छा प्रदर्शन करती है। कंपनी के अनुसार अगर बैटरी को 24 घंटे तक माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाए, तब भी यह लगभग 12 मिनट में 20 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

बीवाईडी के चेयरमैन और सीईओ वांग चुआनफू ने कहा कि इस नई बैटरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह बेहद ठंडे वातावरण में भी तेज चार्जिंग स्पीड दे सके।

उन्होंने बताया कि बैटरी में हाई एनर्जी डेंसिटी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे भविष्य की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा लंबी ड्राइविंग रेंज मिल सकेगी।

कंपनी के अनुसार, ब्लेड बैटरी 2.0 से लैस वाहन मौजूदा ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक तेजी से चार्ज हो सकते हैं।

वांग ने यह भी बताया कि बैटरी को 97 प्रतिशत तक चार्ज करना बेहतर माना जाता है ताकि ड्राइविंग के दौरान रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग के जरिए शेष बैटरी क्षमता का उपयोग किया जा सके।

सुरक्षा भी ब्लेड बैटरी के डिजाइन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बीवाईडी का कहना है कि यह बैटरी कई कठोर सुरक्षा परीक्षणों से गुजरी है, जिनमें नेल पेनिट्रेशन और बॉटम इम्पैक्ट टेस्ट शामिल हैं। यह चीन के नवीनतम राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से भी बेहतर प्रदर्शन करती है।

नई बैटरी का इस्तेमाल सबसे पहले बीवाईडी के प्रीमियम ब्रांड यांगवांग की लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान यांगवांग यू7 में किया जाएगा।

प्रोडक्ट डायरेक्टर झेंग यू के अनुसार, 150 किलोवाट-घंटे बैटरी पैक के साथ यह कार सीएलटीसी मानकों के तहत लगभग 1,006 किलोमीटर की शुद्ध इलेक्ट्रिक रेंज दे सकेगी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,895
Messages
13,932
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top