दिल्ली में खौफनाक वारदात! 6 साल के मासूम लवकुश की निर्मम हत्या, पुलिस ने कातिल को किया गिरफ्तार

दिल्ली में 6 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली, 6 मार्च। बाहरी दिल्ली स्थित रणहौला में 6 साल के बच्चे की निर्मम हत्या करने का मामला आया है। बच्चे का खून से लथपथ शव एक निर्माणाधीन मकान में गुरुवार को मिला था। परिजनों की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे की शिनाख्त रणहौला मंगल बाजार निवासी लवकुश के रूप में हुई है। लवकुश अपनी मां सरिता देवी, पिता पच्चू महतो और दो बहन व भाई के साथ रहता था। पिता बेलदारी का काम करते हैं।

रणहौला पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 12 बजे मंगल बाजार स्थित निर्माणाधीन इमारत में लवकुश का खून से लथपथ हालत में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। मौके पर रॉड और चाकू बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

परिवार ने आरोप लगाया है कि बच्चे की मां के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जिसके कारण घर में झगड़ा होता था। परिवार ने इस हत्या के पीछे मां का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस को संदेह है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और शव यहां फेंका गया।

परिजनों का दावा है कि बच्चे का शव मिलने के बाद से उसकी मां सरिता देवी लापता है। जांच में यह बात सामने आई कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे लवकुश अपनी मां के साथ गया था, इसके बाद दोनों वापस नहीं आए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मां की तलाश में दिल्ली के अलावा बिहार भी पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,719
Messages
13,756
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top