सीहोर में रूह कंपा देने वाली वारदात: जमीन के लिए चाचा बना हैवान, भतीजे-भतीजी को लाठी-डंडों से मारा

मध्य प्रदेश के सीहोर में जमीनी विवाद में भतीजे-भतीजी की हत्या


सीहोर 6 मार्च। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई के बेटे और बेटी की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मामला आष्टा क्षेत्र के सिद्धि गंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरी गांव का है। यहां के हरि सिंह मालवीय का अपने छोटे भाई जगदीश मालवीय से जमीन को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जगदीश घर पर नहीं था, जबकि उसके दो बच्चे जिनकी उम्र 20 से 22 साल है, शीतल और कुलदीप। दोनों ही बच्चे बोर्ड परीक्षा दे रहे थे और शुक्रवार को उनका पर्चा भी था। वह परीक्षा केंद्र जाने की तैयारी में थे तभी हरि सिंह ने दोनों बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने यह हमला लाठी डंडों से किया था। गंभीर रूप से घायल शीतल और कुलदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल शीतल और कुलदीप की मौत हो गई। दोनों भाइयों के बीच लंबे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा था और आशंका है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने भतीजे और भतीजी की हत्या की है।

घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी एक पुलिस जवान से धक्का मुक्की भी हुई।

हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव का पोस्टमार्टम किया गया।

इस बीच, पुलिस ने हमले के बाद फरार हुए आरोपी हरीश मालवीय की तलाश के लिए गहन अभियान शुरू कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीश दुबे ने बताया कि अपराध स्थल वाले गांव और अस्पताल में अतिरिक्त बल तैनात करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में है। उन्होंने आगे कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी व्यक्ति की तलाश जारी है।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,586
Messages
13,623
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top