आईडीएफ का बड़ा दावा: 50 इजरायली लड़ाकू विमानों ने सटीक इंटेलिजेंस के दम पर तबाह किया खामेनेई का अभेद्य बंकर

सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर 50 इजरायली लड़ाकू विमानों ने अयातुल्ला खामेनेई का बंकर ध्‍वस्‍त क‍िया: आईडीएफ


तेल अवीव, 6 मार्च। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शुक्रवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बारे में अहम जानकारी साझा की। आईडीएफ ने बताया क‍ि 28 फरवरी को तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड पर हुए हमले में एयर फोर्स के करीब 50 लड़ाकू विमानों को शाम‍िल क‍िया गया था।

आईडीएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “वायु सेना के लगभग 50 लड़ाकू विमानों ने इंटेलिजेंस निदेशालय के सटीक मार्गदर्शन और आतंकवाद-रोधी निदेशालय के सहयोग से तेहरान के केंद्र में ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर के नीचे बने अली खामेनेई के भूमिगत बंकर पर हमला किया।”

बयान में आगे कहा गया, “यह भूमिगत बंकर नेतृत्व परिसर के नीचे बनाया गया था और युद्ध संचालन के लिए नेता के ल‍िए उपयोग किए जाने वाला एक सुरक्षित आपातकालीन केंद्र था। खामेनेई की हत्या के बाद भी यह परिसर ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस्तेमाल कर रहे थे। इसे ‘ऑपरेशन रोअर ऑफ द हैरियर’ के तहत नष्ट कर दिया गया।”

आईडीएफ ने कहा कि ईरानी शासन ने कई वर्षों तक इस भूमिगत परिसर के निर्माण में भारी प्रयास किए थे, ताकि वह अपने सैन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित स्थान बना सके।

बयान में कहा गया कि यह भूमिगत बंकर तेहरान के केंद्र में कई सड़कों तक फैला हुआ था और इसमें कई प्रवेश द्वार तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के लिए कमरे मौजूद थे।

“मिलिट्री इंटेलिजेंस सर्विस द्वारा की गई लंबी और पूरी इंटेलिजेंस इकट्ठा करने और जांच के बाद कंपाउंड पर हमला किया गया।"

आईडीएफ के अनुसार, “यह नेतृत्व परिसर ईरानी शासन का सबसे महत्वपूर्ण और केंद्रीय मुख्यालय था। इस भूमिगत बंकर के विनाश से ईरानी शासन की कमान और नियंत्रण क्षमता को और अधिक नुकसान हुआ है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में आईडीएफ ने कहा था कि उसने ईरानी शासन के लीडरशिप कंपाउंड और उसके केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया है और उसे नष्ट कर दिया है।

आईडीएफ ने तीन मार्च को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह कमांड मुख्यालय ईरान की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली संपत्तियों में से एक था। इस परिसर में शासन का सबसे वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद था। हमने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर रातों-रात हमला किया गया। इस आतंकवादी शासन के नेता और वह मुख्यालय दोनों को समाप्त कर दिया गया।”
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,627
Messages
13,664
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top