नंदकिशोर यादव के राज्यपाल बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान: सम्राट चौधरी

नंदकिशोर यादव के राज्यपाल बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान: सम्राट चौधरी


पटना, 6 मार्च। बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार छोड़कर दिल्ली जाने का फैसला लिया, तो बिहार को नया राज्यपाल मिला। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया। शुक्रवार को उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ ही कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव और अन्य प्रमुख नेताओं ने नंद किशोर यादव को शुभकामनाएं दीं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नंदकिशोर यादव बिहार के वरिष्ठ नेता रहे हैं और लंबे समय तक भाजपा व जनसंघ के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक बिहार भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। नंदकिशोर यादव को राज्यपाल बनाकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को धन्यवाद देता हूं कि हमारे वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को फिर से सम्मानित किया और राज्यपाल बनाने का काम किया।

इस दौरान जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से तेजस्वी यादव के हाईजैक वाले बयान पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने सवाल को टाल दिया।

डिप्टी सीएम ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर नागालैंड के राज्यपाल के तौर पर नई जिम्मेदारी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। बतौर राज्यपाल सफलतम कार्यकाल की ढेरों मंगलकामनाएं।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे। एक बार पुनः नंदकिशोर यादव को इस गौरवपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।

मंत्री रामकृपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हमारे अभिभावक नंदकिशोर यादव से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,547
Messages
13,584
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top