चीन की सबसे बड़ी विधायी संस्था एनपीसी का वार्षिक सत्र बीजिंग में शुरू, 2700 से अधिक प्रतिनिधि तय करेंगे भविष्य

चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सत्र पेइचिंग में शुरू


बीजिंग, 5 मार्च। चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा, यानी एनपीसी, का वार्षिक सत्र गुरुवार सुबह राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में शुरू हुआ। आठ दिवसीय इस सत्र में देश भर से आए 2,700 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

प्रतिनिधि सरकारी कार्य रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे, राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना(2026-2030) के मसौदे की जांच करेंगे, और पर्यावरण संहिता, जातीय एकता एवं प्रगति संवर्धन कानून तथा राष्ट्रीय विकास योजना कानून के मसौदों पर विचार करेंगे। इसके अलावा, सर्वोच्च जन अदालत और सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट, 2026 की राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास योजना तथा केंद्रीय एवं स्थानीय बजट के मसौदों की भी समीक्षा की जाएगी।

बता दें कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा चीन की सबसे बड़ी विधायी संस्था है, जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। यह प्रतिवर्ष एक सत्र आयोजित करती है जिसमें महत्वपूर्ण नीतियों, कानूनों और प्रमुख नियुक्तियों पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाते हैं। यह चीनी लोगों द्वारा राज्य सत्ता के प्रयोग का सर्वोच्च रूप और समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

इस वर्ष 14वीं एनपीसी का चौथा सत्र आयोजित किया जा रहा है। चीन में प्रतिवर्ष मार्च की शुरुआत में होने वाले एनपीसी और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के वार्षिक सत्रों को सामूहिक रूप से 'दो सत्र' कहा जाता है। ये सत्र चीन की राजनीतिक प्रणाली की श्रेष्ठता के केंद्रीय प्रदर्शन के रूप में देखे जाते हैं।

वर्ष 2026 चीन के राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रथम वर्ष है। एनपीसी इस योजना के मसौदे की समीक्षा करेगी, जबकि सीपीपीसीसी के सदस्य इस पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे, जिससे देश के विकास की रूपरेखा तैयार होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,194
Messages
13,231
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top