दुबई में फंसे लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, मुफ्त आवास देकर पेश की इंसानियत की मिसाल

दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने उठाया बड़ा कदम, मुफ्त में करेंगे रहने की व्यवस्था


मुंबई, 5 मार्च। राजपाल यादव की मदद करने के बाद मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच लोगों की मदद करने का फैसला किया है।

सोनू सूद ने कहा है कि कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मदद का एलान सिर्फ भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर सभी के लिए किया है।

सोनू सूद हमेशा से ही लोगों की निस्वार्थ मदद के लिए जाने जाते हैं और अब उन्होंने दुबई में फंसे मजबूर लोगों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की बात कही है। अभिनेता का कहना है कि बिना किसी शर्त और पैसे के वे उन सभी लोगों की मदद करेंगे, जिनके पास उन हालातों में रहने के लिए सुरक्षित आवास नहीं बचा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आप या आपके किसी परिचित के पास रहने की जगह नहीं है तो वो सीधा इंस्टाग्राम के जरिए उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

सोनू सूद की इस मुहिम को एक बार फिर यूजर्स ने खुलकर सपोर्ट किया है और उनका कहना है कि सोनू सूद पहले ऐसे अभिनेता हैं, जो हर मुश्किल घड़ी में मदद का हाथ आगे बढ़ाते हैं। इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को जेल से बाहर निकालने के लिए पहला कदम उठाया था और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों को अपनी सामर्थ अनुसार पैसे डोनेट करने के लिए कहा था।

नतीजा यह हुआ कि कई जाने-माने लोगों ने लाखों रुपए डोनेट किए और 13 दिन की जेल काटने के बाद अभिनेता को बेल मिली।

अब राजपाल यादव का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्हें काम या पैसों की जरूरत है। उनके पास काम की आज भी कमी नहीं है। उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए यह भी साफ किया था कि उन पर जो चेक बाउंस के आरोप लगे हैं, वह भी गलत हैं। अभिनेता ने कहा था कि वह किसी के सामने न तो गिड़गिड़ाए हैं और न ही काम की भीख मांगी है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,989
Messages
13,026
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top