पीएम मोदी के सहयोग से संभव हुई महाराष्ट्र के नागरिकों की दुबई से 'घर वापसी' : एकनाथ शिंदे

पीएम मोदी के सहयोग से संभव हुई महाराष्ट्र के नागरिकों की दुबई से 'घर वापसी' : एकनाथ शिंदे


मुंबई, 4 मार्च। मिडिल ईस्ट के देश इजरायल और ईरान में जारी संघर्ष के बीच भारत अपने नागरिकों को युद्धग्रस्त देशों से निकालने में जुटा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के कई नागरिकों को वापस लाया गया। इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "दुबई में फंसे महाराष्ट्र के कई नागरिकों को स्वदेश वापस लाने में शिवसेना को सफलता मिली है। फुजैराह एयरपोर्ट से रवाना हुए यात्री आज रात मुंबई में सुरक्षित रूप से लौट आए हैं। देश के लोकप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के सहयोग और मार्गदर्शन के कारण ही यह 'घर वापसी' संभव हो पाई है।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, "संकट में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों को और मानसिक तनाव में रहे उनके परिजनों को राहत दिलाने में सफलता मिली, इससे बहुत बड़ी संतुष्टि और आनंद की अनुभूति हो रही है।"

बता दें कि मिडिल ईस्ट में फंसे नागरिकों को निकालने में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने महाराष्ट्र के लगभग 164 पर्यटकों और छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए दो स्पेशल फ्लाइट्स की व्यवस्था की, जिससे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारत का वाणिज्य दूतावास महाराष्ट्र के लोगों व अबू धाबी और दुबई में मौजूद भारतीय नागरिकों के लगातार संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, "भारतीय नागरिकों से हुई बातचीत के अनुसार, दूतावास ने कहा कि केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय हालात पर करीब से नजर रखे हुए हैं। भारतीय नागरिक बिल्कुल भी घबराएं नहीं, केंद्र सरकार हर मुमकिन मदद करेगी। महाराष्ट्र के जो लोग वहां फंसे हैं, वे अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में वाणिज्य दूतावास के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर अपडेट चेक करते रहें।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि सीएम देवेंद्र फडणवीस दुबई में 'इंडियन पीपल्स फोरम' के संपर्क में हैं। सरकार ने महाराष्ट्र के नागरिकों की मदद के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,783
Messages
12,820
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top