होली के रंग बने खूनी: इंदौर में रंग डालने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या

मध्य प्रदेश: इंदौर में रंग डालने पर विवाद, युवक की हत्या


इंदौर, 4 मार्च। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में होली के मौके पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में बुधवार की दोपहर को घटित हुई। मूल रूप से बड़वानी का निवासी आदित्य जमरे इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करता था और होली के दिन वह अपने घर पर था। यहां वह अपने भाई-बहनों के साथ रहता था।

जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था, इसी दौरान कुछ युवक आए और उन्होंने रंग डाला, जिस पर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया।

पड़ोसियों के मुताबिक, चाकू से किए गए प्रहार के बाद आदित्य वहीं पर गिर पड़ा और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य के सीने और सिर में गंभीर चोट होने के कारण ज्यादा खून बह गया था और इसे ही मौत की वजह बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के कैमरा के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,853
Messages
12,890
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top