अमेरिका के मोंटाना में रचा इतिहास, गांधीजी की पहली प्रतिमा का भव्य अनावरण, संबंधों को मिली मजबूती

अमेरिका के मोंटाना राज्य में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का किया गया अनावरण


सिएटल, 4 मार्च। अमेरिका के मोंटाना राज्य में पहली बार महात्मा गांधी की एक प्रतिमा (बस्ट) लगाई गई है। यह प्रतिमा मोंटाना विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित माइक मैन्सफील्ड सेंटर में स्थापित की गई। इसकी जानकारी सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दी।

मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट और सिएटल में भारत के कॉन्सुल जनरल ने मिलकर इस प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र और मोंटाना वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल के सदस्य भी मौजूद थे।

गवर्नर जियानफोर्टे ने भारत सरकार की ओर से इस उपहार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत आज की दुनिया में बहुत जरूरी हैं और भारत व मोंटाना के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं।

माइक मैन्सफील्ड सेंटर की स्थापना 1983 में हुई थी। यह केंद्र नैतिक नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित की भावना से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करता है।

शाम को विश्वविद्यालय में होली का त्योहार भी मनाया गया। विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीना मंसूर ने मोंटाना में पहली होली को 'बसंत के आगमन और एकता का प्रतीक' बताया।

कई लोगों ने जैविक रंगों से होली खेली और बाद में भारतीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा दिखाई गई। लोगों ने होली की मिठाई ‘गुजिया’ का भी आनंद लिया।

करीब 400 छात्रों ने 'ब्रांड इंडिया' विषय पर एक सत्र में भाग लिया। उन्हें भारतीय कॉफी के बारे में बताया गया और भारत की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना की जानकारी दी गई।

सिएटल में नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खुलने के बाद भारत और मोंटाना के संबंध और मजबूत हुए हैं। जून 2025 में मोंटाना के 10 छात्रों का एक दल भारत आया था। इसके बाद 50 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल सिएटल में आयोजित ‘इन्वेस्ट इंडिया बिजनेस फोरम’ में शामिल हुआ।

मैनसफील्ड सेंटर में लगाई गई यह गांधी प्रतिमा अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट क्षेत्र में चौथी प्रतिमा है। इससे पहले सिएटल के स्पेस नीडल के पास, नेब्रास्का के लिंकन स्थित स्टेट कैपिटल और बेलव्यू पब्लिक लाइब्रेरी में भी गांधी प्रतिमाएं लगाई जा चुकी हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,880
Messages
12,917
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top