बिहार में होली की धूम: तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी संग मनाई, वहीं विधायक संजीव चौरसिया ने खेली 'नमो होली'

बिहार: अपने बच्चे संग होली खेलते नजर आए तेजस्वी यादव, विधायक संजीव चौरसिया ने मनाई 'नमो होली'


पटना, 4 मार्च। बिहार में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं। इस बीच, राजनीति छोड़कर नेता भी अपने समर्थकों के बीच होली खेलने पहुंच रहे हैं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जहां अपनी पुत्री कात्यायनी के साथ होली खेल रहे हैं, वहीं दीघा के विधायक संजीव चौरसिया अपने समर्थकों के साथ नमो होली मनाते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी के साथ होली खेली।

तेजस्वी यादव ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसमें तेजस्वी की नन्हीं बिटिया कात्यायनी उन्हें रंग लगाती हुई नजर आ रही हैं। तेजस्वी यादव इस वीडियो में कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं जबकि उनकी बेटी कात्यायनी ने रंग-बिरंगे कलर की फ्रॉक पहनी हुई है।

तेजस्वी भी इस दौरान अपनी बेटी को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, "आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" इधर, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 'नमो होली' मनाई। दीघा विधानसभा क्षेत्र में रंगोत्सव पर नमो होली का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली तो विधायक चौरसिया भी होली के रंग में डूबे नजर आए।

उन्होंने ढोलक की थाप पर होली गाया और झूमते नजर आए। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा, "दीघा में मनी नमो होली। दीघा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को रंगोत्सव पर भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को ‘नमो होली’ का नाम दिया गया, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह था।"

इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिरौल के सुपौल में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर रंगों का उत्सव होली मनाई। इस क्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर आयोजित समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए। इस पावन पर्व के मौके पर उन्होंने बिहारवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,805
Messages
12,842
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top