बिहार के लिए गौरव की बात, नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे: दिलीप जायसवाल

बिहार के लिए गौरव की बात, नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे: दिलीप जायसवाल


पटना, 3 मार्च। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा जाएंगे।

पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यसभा के लिए नितिन नवीन के नाम का ऐलान किया गया है और हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। यह सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कुशलता एवं जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण निश्चित ही उच्च सदन में बिहार की आवाज को प्रभावशाली ढंग से उठाएगा। पूर्ण विश्वास है कि नितिन नवीन राष्ट्रहित एवं जनहित के विषयों को मजबूती से रखते हुए बिहार के गौरव को और ऊंचाई प्रदान करेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे एनडीए की विकासपरक नीतियों को नई दिशा देते हुए प्रदेश और राष्ट्रहित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना है।

उन्होंने होली का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पटना जिला द्वारा आयोजित 'होली मिलन समारोह' में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी समर्पित एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। होली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और संगठनात्मक एकता का संदेश देता है। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं की निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पावन उत्सव 'होली' की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय नितिन नवीन को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया गया है। उनका बहुत अभिनंदन, शुभकामनाएं। उनके संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव से सदन की गरिमा और बढ़ेगी तथा अंत्योदय एवं जन-कल्याण के संकल्पों को नई ऊर्जा मिलेगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,427
Messages
16,464
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top