होली की खुशियां मातम में बदलीं! उज्जैन में तालाब ने ली दो किशोरों की जान, परिवार में कोहराम

उज्जैन: तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत


उज्जैन, 3 मार्च। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में दो किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने जांच में जुट गई है। दोनों किशोर होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के राधा पिपलिया गांव के लक्ष्मी सरोवर में नहाने गए, दो किशोर डूब गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मृतकों की पहचान दीपेश और रोहित के रूप में हुई है। बताया गया है कि दीपेश और रोहित होली खेलने के बाद तालाब पर नहाने गए थे। उनके साथ शुभम नामक एक अन्य किशोर था। उसने बताया है कि दोनों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और फिर डूब गए। उसने इस घटना की सूचना गांव वालों की दी और गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर दीपेश और रोहित को बाहर निकाला।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक व्याप्त है, वही दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है।

दरअसल, त्योहार सहित अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग जलाशय पर स्नान करने जाते हैं और किशोरों की संख्या अन्य वर्ग के लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा रहती है। इस तरह के हादसे इन अवसरों पर होना आम बात हो गई है। इसकी वजह भी है क्योंकि सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं रहते साथ ही पानी कितना गहरा है इस बात का भी अंदाजा नहीं रहता।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,659
Messages
12,696
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top