चीन की 'साउथ टू नार्थ' जल परियोजना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2025-26 हिम काल में करोड़ों लोगों को मिला पानी

चीन के 'साउथ टू नार्थ वाटर डायवर्सन प्रॉजेक्ट' ने 2025-26 हिम काल जल वितरण कार्य पूरा किया


बीजिंग, 3 मार्च। चाइना साउथ टू नार्थ वाटर डायवर्सन ग्रुप से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को चीन के साउथ टू नार्थ वाटर डायवर्सन प्रॉजेक्ट ने 2025-2026 हिम काल के दौरान जल वितरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

ग्रुप के एक प्रभारी के मुताबिक, इस अवधि में परियोजना की मध्य मार्ग लाइन ने पेइचिंग, थ्येनचिन, हपेई और हनान को कुल 1 अरब 64 करोड़ 80 लाख घन मीटर पानी की आपूर्ति की। वहीं पूर्वी मार्ग लाइन ने पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत की तोंगफिंग काउंटी में स्थित तोंगफिंग झील से 43 करोड़ 80 लाख घन मीटर पानी स्थानांतरित किया, जो वार्षिक शीतकालीन वितरण लक्ष्य से अधिक है।

हिम काल के दौरान जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए, अधिकारियों ने पिछले अनुभवों के आधार पर व्यापक योजनाएं विकसित कीं। मध्य मार्ग के साथ बर्फ रोकने वाली बाधाएं और जल निकासी द्वार स्थापित किए गए, जबकि पूर्वी मार्ग ने हिम काल के दौरान गतिशील जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,633
Messages
12,670
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top