होली पर कटरीना कैफ ने विक्की कौशल और परिवार संग शेयर की दिलकश तस्वीरें, दिखा मस्ती और रंगों का धमाल

होली के रंगों में रंगी नजर आईं कटरीना कैफ, परिवार संग शेयर की तस्वीर


मुंबई, 3 मार्च। देशभर में होली के त्योहार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने मंगलवार को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग होली मनाते हुए खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने परिवार संग मनाई होली की तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "होली की हार्दिक शुभकामनाएं।" फैंस एक्ट्रेस की फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं।

फोटो में कटरीना के साथ उनके पति विक्की कौशल, देवर सन्नी कौशल और बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रहे हैं, जहां सफेद रंग के कपड़ों के साथ सभी के चेहरे पर रंग और गुलाल लगे हुए हैं। अभिनेत्री की पारिवारिक तस्वीर पर फैंस कमेंट्स के माध्यम से अपना-अपना प्यार लुटा रहे हैं।

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1984 को हांगकांग में हुआ था। ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री ने 2003 में 'बूम' मूवी से डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

एक्ट्रेस ने अपने दो दशक से लंबे करियर में बॉलीवुड के लगभग सभी प्रमुख सुपरस्टार्स के साथ काम किया, जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, रितिक रोशन, रणबीर कपूर और अजय देवगन जैसे नाम शामिल हैं।

अभिनेत्री ने नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग, अजब प्रेम की गजब कहानी, मैंने प्यार क्यों किया?, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, एक था टाइगर, जब तक है जान, धूम 3, बैंग बैंग, और टाइगर जिंदा है, जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है।

अभिनेत्री ने 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की। वहीं, कपल नवंबर, 2025 में एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने विहान कौशल रखा है। कैटरीना कैफ शानदार अभिनेत्री और लाजवाब डांसर के साथ बॉलीवुड की सबसे सफल महिला बिजनेसवुमन में से एक हैं। वह 'के ब्यूटी' नामक कॉस्मेटिक ब्रांड की मालकिन भी हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,599
Messages
12,636
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top